Betul Election News : कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को घर-घर पहुंचा रही महिलाएं; शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धुंआधार प्रचार

betul election news, nilay daga betul, crime in bjp government, betul chunav prachar, nilay daga jansampark, betul ka chunav, vidhansabha chunav, betul samachar, betul update, betul ki khabar, congress ke aarop, mahila mandal ka prachar, congress aour kunbi samaj

Betul Election News : कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को घर-घर पहुंचा रही महिलाएं; शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धुंआधार प्रचार
Betul Election News : कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को घर-घर पहुंचा रही महिलाएं; शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धुंआधार प्रचार

Nilay Daga Betul : बैतूल। कांग्रेस चुनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैतूल विधान सभा में कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा के समर्थन में महिलाओं का हुजूम जमीन आसमान एक कर रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह ही अपने भाई निलय विनोद डागा के लिए कई कई वार्डों का भ्रमण कर डोर टू डोर जनसम्पर्क कर रही हैं। गुरुवार कांग्रेस की महिला नेत्री मोनिका राठौर, पूजा अतुलकर एवं संगीता राठौर के नेतृत्व में महिलाओं ने कोठीबाजार और रामनगर गर्ग कालोनी क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। इस दौरान महिलाओं ने घरों घर पहुंचकर निलय विनोद डागा के समर्थन में जनता का आशीर्वाद मांगा।

महिलाओं ने कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का प्रचार प्रसार करते हुए बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता दिए जाने का वचन कांग्रेस ने दिया है। महिलाओं के हित में गैस सिलेंडर भी मात्र 500 रुपये में दिया जाएगा। जिससे महिलाओं को महंगे गैस सिलेंडर खरीदने में जहां राहत मिलेगी वहीं प्रति माह बड़ी बचत भी होगी। क्योंकि आज भाजपा राज में गैस सिलेंडर की कीमत 1200 रुपये तक पहुंच गई है। जिसने हम महिलाओं के घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है।

Betul Election News : कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को घर-घर पहुंचा रही महिलाएं; शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धुंआधार प्रचार
Betul Election News : कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को घर-घर पहुंचा रही महिलाएं; शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धुंआधार प्रचार

स्कूल पढ़ने वाले बच्चों को भी राहत दिए जाने का वचन कांग्रेस ने दिया है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 500 से 1000 रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। महिलाओं ने अपील की है कि हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिले, महंगाई से राहत मिले इसके लिए बैतूल विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा को अपना आशीर्वाद देकर कांग्रेस के हाथ मजबूत करें। जनसम्पर्क के दौरान सोनम राठौर, मंजू बिसन्द्रे, शशि कौर, मंजू पिपरदे, शालिनी भार्वे, रजनी साहू, प्रतिमा साहू, सीमा साहू, ज्योति जावलकर, भावना साहू, कीर्ति बाई, सावित्री साहू, शबाना अली, सुशीला तिवारी, पूनम वरवड़े, राजकुमारी पाटिल, प्रमिला पाटिल, बबिता उइके, चंद्रकला गुजरे, रमिया धुर्वे समेत बड़ी संख्या में शामिल थी।

आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का थामा दामन

आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का थामा दामन
आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का थामा दामन

बैतूल के सदर क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने गुरूवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले युवा कांग्रेस पार्टी की नीति-रीति और बैतूल विधायक निलय विनोद डागा के विजन से प्रेरित होकर शामिल हुए है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के दौरान बैतूल विधायक निलय विनोद डागा के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनू बडोनिया की मौजूदगी में प्रफुल्ल ठाकरे, पवन वेदरकर, अर्जून यादव, गोलू यादव, शुभम असलकर, मयंक निरापुरे, करन गुप्ता, संदीप बंजारे,राम धुर्वे, पराग यादव, खुशी माकोडे, वरूण टेकाम सहित अन्य युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा कार्यकर्ता भी हुए कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस पार्टी की नितियों से प्रेरित होकर पाढऱ के भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव ने भाजपा छोडक़र कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। वहीं कोदारोटी से केसरी यादव सहित अन्य लोगों ने बैतूल विधायक निलय विनोद डागा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। सभी को कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की इस दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने का भी संकल्प लिया है।

कांग्रेस में सबसे ज्यादा कुंबी समाज का रहा प्रतिनिधित्व : डॉ ज्ञानदेव माथनकर

बैतूल जिले में कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने मेहनतकश और संबंधों को सदैव महत्व देने वाले कुंबी समाज को सत्ता और संगठन में बड़े पदों पर प्रतिनिधित्व देकर समाज का सम्मान बढ़ाया है। इसकी बानगी पूर्व विधायक एमएल पांसे से लेकर कई ऐसे प्रमुख जनप्रतिनिधि, नेता हैं जिन्हे कांग्रेस ने प्रमुख पदों से नवाजा है। जबकि भाजपा कुंबी समाज की न केवल उपेक्षा करती रही है बल्कि समाज के नेताओं को अपमानित तक करती रही है। यह आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ ज्ञानदेव माथनकर ने लगाया है।

श्री माथनकर ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां हमारे कुनबी समाज को सबसे अधिक सम्मान मिला है। इसकी लंबी चौड़ी फेहरिस्त है। स्व. डॉ अशोक साबले इसका एक बड़ा उदाहरण हैं। हमारे मार्गदर्शक रहे स्व. डॉ. अशोक साबले की आड़ में भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए ही उनके नाम का उपयोग कर समाज और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। स्व. डॉ. अशोक साबले कांग्रेस में एक ऐसा व्यक्तित्व रहा है जो दो बार कांग्रेस के विधायक रहते हुए, कांग्रेस सरकार में एक बार स्वास्थ्य राज्य स्तरीय मंत्री तथा दूसरी बार चिकित्सा शिक्षा केबिनेट मंत्री भी रहे हैं।

यही नहीं कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव में भी अपना प्रत्याशी बनाया था ताकि हमारे कुंबी समाज का नेता लोक सभा में बैठकर अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सके। रही बात भाजपा की तो वो ये बताएं कि उन्होंने हमारे कुनबी समाज के कितने लोगों को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका प्रदान किया है। सही मायने में देखा जाए तो समाज के जिन लोगों को समय-समय पर उपकृत किया गया उनकी गिनती उंगलियों पर गिनी जा सकती है। कुंबी समाज से ताल्लुक रखने वालों की कांग्रेस में लंबी चौड़ी फेहरिस्त और इतिहास है। जिन्होंने कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर अपने दायित्वों का ना केवल सफल निर्वहन किया बल्कि समाज और अपने क्षेत्र की जनता को उन्नति की राह भी दिखाई।

स्व. डॉ अशोक साबले को पहली बार स्वास्थ्य राज्य मंत्री दूसरी बार कैबिनेट मंत्री चिकित्सा शिक्षा बनाया गया। उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाया गया था। संगठन में भी उन्होंने अपनी काबलियत के झंड़े तब गाड़े जब कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष बनाया था। मुलताई से सुखदेव पांसे को चार बार विधानसभा का टिकट दिया गया। वर्ष 2018 के विधान सभा चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार में वे कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

हेमंत वागद्रे को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया और उन्हें बैतूल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट दिया गया था। रमेश गायकवाड़ को कृषि उपज मंडी का उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉक्टर राजेंद्र देशमुख ने पूरे 5 साल नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए एक सफल कार्यकाल को अंजाम दिया। कुंबी समाज के ही डॉक्टर एमएल पांसे को कांग्रेस ने ही विधायक बनाया था। पंजाबराव कावडक़र को जिला पंचायत अध्यक्ष रहे तो पीआर बोड़खे भी कांग्रेस की टिकिट पर मुलताईं विधान सभा से चुनाव लड़े।

आठनेर नगर पंचायत में रीता प्रदीप झोड़ को अध्यक्ष पद से नवाजा गया। सतीश धाड़से को भैंसदेही नगर पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया। ये सभी जनप्रतिनिधि कुंबी समाज से ही ताल्लुक रखते हैं जिन्होंने पूर्ण सफलता के साथ अपने सेवा भावी फर्ज को अंजाम देकर कुंबी समाज के इतिहास में अपना और समाज का नाम गौरवांवित किया है।

Related Articles