Female to male surgery: लड़की के रूप में लिया जन्म, पर खुद के शरीर से नहीं थी खुश, फिर यू ट्यूब देखा और उठा लिया यह कदम

Female to male surgery: Born as a girl, but was not happy with her body, then watched YouTube and took this step

Female to male surgery: लड़की के रूप में लिया जन्म, पर खुद के शरीर से नहीं थी खुश, फिर यू ट्यूब देखा और उठा लिया यह कदम
Female to male surgery: लड़की के रूप में लिया जन्म, पर खुद के शरीर से नहीं थी खुश, फिर यू ट्यूब देखा और उठा लिया यह कदम

Female to male surgery: (बैतूल)। हमारी सोच यही होती है कि किसे किस रूप में धरती पर भेजना है यह ऊपर वाला (भगवान) ही तय करता है। लेकिन, कभी-कभी ऐसा नहीं भी होता है। ऊपर वाला भेजता तो किसी और रूप में है पर हालात कुछ ऐसे बन जाता है कि यह रूप ही बदल जाता है। मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ ऐसा ही हुआ। इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जन्म तो लड़की के रूप में लिया, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनी कि अब वह लड़का बन गई हैं।

यह कहानी है बैतूल के संजय कॉलोनी निवासी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिवाय सूर्यवंशी (Female to male surgery)) (30 वर्ष) की। वह अब जेंडर चेंज सर्जरी करा कर स्वाति से शिवाय बन गया है। स्वाति को जेंडर चेंज कर शिवाय बनना अच्छा लग रहा है। अब वह लडक़ी की तलाश में है, जिससे विवाह कर घर बसा सके। शिवाय जिले में पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह सर्जरी कराई है।

स्वाति उर्फ शिवाय का इस बारे में कहना है कि जन्म के बाद से जब कुछ होश आया तो मुझे लड़कों के जैसा ही रहना पसंद था। शुरुआत में मैंने छोटे बाल कर लिए और लड़कों की तरह ही खेलना शुरू कर दिया। यह सब घर के लोगों को कुछ समय बाद ठीक नहीं लगा। मैं खुद अपने लड़की वाले शरीर से खुश नहीं थी। इसी बीच एक बार यूट्यूब पर आर्यन पाशा को देखा। आर्यन लड़की से लड़का बने और फिर बॉडी बिल्डर बन गए। इसके बाद मैंने भी लड़का बनने का ठान लिया।

Female to male surgery: लड़की के रूप में लिया जन्म, पर खुद के शरीर से नहीं थी खुश, फिर यू ट्यूब देखा और उठा लिया यह कदम
Female to male surgery: लड़की के रूप में लिया जन्म, पर खुद के शरीर से नहीं थी खुश, फिर यू ट्यूब देखा और उठा लिया यह कदम

तीन चरणों में होती है यह सर्जरी (Female to male surgery)

शिवाय सूर्यवंशी (Female to male surgery) ने बताया कि जेंडर चेंज सर्जरी तीन स्टेप में होती है। जिसके बाद लड़के से लड़की और लड़की से लड़का बन जाते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के ऑलमेक हॉस्पिटल में उन्होंने सर्जरी कराई है। डॉक्टर नरेंद्र कौशिक ने सर्जरी की। पहली सर्जरी 2020 में हुई थी जिसमें हारमोंस चेंज होते हैं। साथ ही वॉइस चेंज होती है व दाढ़ी आने लगती है।

Female to male surgery: लड़की के रूप में लिया जन्म, पर खुद के शरीर से नहीं थी खुश, फिर यू ट्यूब देखा और उठा लिया यह कदम
Female to male surgery: लड़की के रूप में लिया जन्म, पर खुद के शरीर से नहीं थी खुश, फिर यू ट्यूब देखा और उठा लिया यह कदम

सर्जरी में लगभग 10 लाख रुपए खर्च (Female to male surgery)

दूसरी सर्जरी में ब्रेस्ट रिमूव होता है और थर्ड सर्जरी में बॉटम पार्ट की सर्जरी होती है। हर सर्जरी के बाद तीन माह का आराम करना होता है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ महीने पहले ही उनकी चौथी सर्जरी हुई थी। जिसमें स्किन टाइट करवाया गया है। इसके बाद आराम किया और अब पिछले एक सप्ताह से इंदौर में फिर से अपना जॉब शुरू कर दिया है। सर्जरी में लगभग 10 लाख रुपए खर्च हुआ है।

शिवाय (Female to male surgery)) ने बताया वे पहले ही सर्जरी करना चाहते थे, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से सर्जरी नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत भी अब सर्जरी कराई जा सकती है।

देखिए अपने बदले स्‍वरूप में शिवय सूर्यवंशी ने क्‍या कहा!

सर्जरी कराकर बेहद खुश हूं (Female to male surgery)

शिवाय सूर्यवंशी (Female to male surgery) ने बताया कि सर्जरी करवाकर मैं बहुत खुश हूं। अब लगता है कि मुझे जो शरीर चाहिए था वह मिल गया है। अब जल्दी लडक़ी देख कर शादी करूंगा। शिवाय के परिवार में भी सभी खुश हैं। शिवाय के बड़े भाई कृष्णा सूर्यवंशी ने बताया कि पहले जरूर हमने इसका विरोध किया था, लेकिन बाद में पूरे परिवार ने सहयोग किया। कृष्णा ने बताया कि अब उन्हें एक भाई और मिल गया हैं। जिससे उन्हें काफी मदद मिल रही है। कृष्णा ने बताया कि वह पहले पांच भाई बहन थे। स्वाति सबसे छोटी बहन थी। अब स्वाति के शिवाय बनने से तीन बहन और दो भाई हो गए हैं।

दस्तावेज में भी बदला नाम (Female to male surgery)

शिवाय के दस्तावेज पहले स्वाति नाम (Female to male surgery) से थे सर्जरी के बाद उनके सभी दस्तावेजों में भी नाम बदल चुका है। उन्होंने बताया कि सर्जरी करने के बाद कलेक्टर को इस संबंध में सूचना दी थी। कलेक्टर ने एक पत्र दिया था। इसकी सहायता से दस्तावेज में नाम चेंज हो गया है।

यू ट्यूब से कर रहे जागरूक

शिवाय ने बताया कि अब उन्होंने ऐसे लोगों को जो जेंडर चेंज सर्जरी करना चाहते हैं, उन्हें जागरूक करना शुरू कर दिया है। शिवाय एमपी वाला चैनल बनाया है। लोग इस संबंध में पूछताछ करते हैं। शिवाय ने बताया कि अधिकांश लोग लड़का से लड़की बनना पसंद करते हैं।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Optical Illusion: इस तस्वीर मे छिपा है लड़की की अलावा एक और चेहरा, क्‍या आप ढूंढ पाएंगे? 10 सेकंड में करें चैलेंज पूरा

Related Articles