हेमंत का मास्टर स्ट्रोक, पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं ने आखिरी दिन उठाए फार्म, कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर

▪️ निखिल सोनी, आठनेर
आठनेर नगर परिषद में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव 2022 को लेकर भाजपा पार्टी द्वारा सभी 15 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों को विजय बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। 15 सितंबर को अधिकांश निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन जमा करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में निर्वाचन फार्म उठा लिए हैं। इससे जहां पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार राहत महसूस कर रहे हैं वहीं भाजपा के मैनेजमेंट गुरु हेमंत खंडेलवाल के मास्टर स्ट्रोक से कांग्रेस चारों खाने चित्त होती दिखाई दे रही है।

प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह

कांग्रेस पार्टी की ओर से 15 वार्डों की पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। लेकिन, प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया है। ऐसे में अब कांग्रेस में जो बगावत होगी, उसका फायदा भाजपा उठा सकती है।

आठनेर में 48 उम्मीदवार अब चुनाव मैदान में

कांग्रेस द्वारा अंतिम समय में वार्ड क्रमांक 3 एवं वार्ड क्रमांक 7 के प्रत्याशी बदले गए हैं। प्रत्याशी बदलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष नजर आ रहा है। इधर आठनेर के 15 वार्डों के लिए अब कुल 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button