बुजुर्ग की लाश मिली, शरीर पर हैं धारदार हथियार के निशान
बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम केलबेहरा में एक 60 वर्षीय ग्रामीण का खेत की झोपड़ी में शव मिला है। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान हैं। इससे हत्या किए जाने का अंदेशा पुलिस को है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केलबेहरा निवासी फूलसिंह कुमरे (60) अपने खेत की झोपड़ी पर रह कर फसल की रखवाली करता था। परिजन आज जब खेत पहुंचे तो उसकी रक्तरंजित लाश उन्हें मिली। इस पर तत्काल ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शव पर धारदार हथियार के निशान हैं। इससे हत्या किए जाने का अंदेशा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।