पंचायत चुनाव: नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पहले दिन यह रही स्थिति

🟤 उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
बैतूल जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। पहले और दूसरे चरण के लिए यह नामांकन जमा किए जा रहे हैं। दोनों चरणों में जिले के 7 ब्लॉकों में 6392 पंचों, सरपंचों, जनपद सदस्यों और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होंगे। हालांकि आज पहले दिन कहीं भी किसी भी पद के लिए एक भी फॉर्म जमा नहीं हुआ। नाम निर्देशन पत्र 20 दिसंबर तक दाखिल किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें… पंचायत चुनाव: दूसरे चरण के लिए इन स्थानों पर जमा होंगे नामांकन पत्र
प्रथम चरण में बैतूल, आमला, शाहपुर और द्वितीय चरण में घोड़ाडोंगरी, मुलताई, आठनेर और चिचोली ब्लॉक में पंचायत चुनाव होंगे। दोनों चरणों की नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यह 20 दिसंबर तक चलेगी। जनपद सदस्यों के लिए विकासखंड मुख्यालयों और पंच-सरपंचों के लिए क्लस्टर मुख्यालयों पर नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्यों के लिए कलेक्ट्रेट में नाम निर्देशन पत्र जमा किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें… पंचायत चुनाव: यहां देखें किस क्लस्टर पर जमा होंगे किस पंचायत के पंच-सरपंच के नामांकन
यह भी पढ़ें… जिले में कुल 10375 पदों के लिए होंगे चुनाव, ऐसी रहेगी पूरी प्रक्रिया
दोनों चरणों में जनपद सदस्य के 146, सरपंच के 384, पंच के 6614 और जिला पंचायत सदस्य के 16 पदों के लिए चुनाव होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार आज पहले दिन किसी भी पद के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं हुआ है। प्रथम चरण का मतदान 6 जनवरी 2022 को एवं द्वितीय चरण का मतदान 28 जनवरी 2022 को होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा।
यह भी पढ़ें… पंचायत चुनाव की आदर्श आचरण संहिता लागू, नहीं किए जा सकेंगे यह कार्य

यह भी पढ़ें… पंचायत चुनाव: यह प्रमाण पत्र नहीं होने पर निरस्त कर दिया जाएगा नाम निर्देशन पत्र
कलेक्टर-एसपी ने गुजरमाल में किया निरीक्षण

पंचायत चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। क्लस्टर मुख्यालयों और विकासखंड मुख्यालयों पर भी नामांकन दाखिल करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारियों द्वारा भी लगातार इनका निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस एवं पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने सोमवार को पंचायत निर्वाचन के तहत विकासखंड आठनेर के ग्राम गुजरमाल का भ्रमण कर यहां नाम निर्देशन पत्र जमा करने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी केसी परते भी मौजूद थे।

पहले दो चरणों में इतने पदों के लिए चुनाव

ब्लॉक जनपद सदस्य सरपंच पंच
बैतूल25771295
शाहपुर1839708
आमला25681177
चिचोली1333589
घोड़ाडोंगरी2454982
आठनेर1744751
मुलताई24691112
कुल 146384 6614

▪️ जिला पंचायत के दोनों चरणों में 6-6 सदस्यों का चुनाव होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *