Weather Alert Today : आज डेढ़ दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Alert Today : देश के कुछ हिस्सों से मानसून की भले ही बिदाई हो गई है, लेकिन मध्यप्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले कुछ घंटों में प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी दी है। इनमें से 8 जिलों के लिए ऑरेंज और 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Alert Today : आज डेढ़ दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा से हुई दक्षिण-पश्चिम मानसून की बिदाई

Weather Alert Today : देश के कुछ हिस्सों से मानसून की भले ही बिदाई हो गई है, लेकिन मध्यप्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले कुछ घंटों में प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी दी है। इनमें से 8 जिलों के लिए ऑरेंज और 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक-निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन में बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह तक के लिए बैतूल, बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, सिवनी, पांढुर्णा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी (115.6 से 204.4 मिलीमीटर) बारिश हो सकती है। इसके अलावा वज्रपात, झंझावत का खतरा तो बना ही रहेगा, 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

इसके अलावा सिहोर, खंडवा, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में कहीं-कहीं 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक भारी वर्षा होगी। साथ ही वज्रपात, झंझावत और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

इनके अलावा राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, आगर, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहठोत, डिडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर जिलों में वज्रपात, झंझावत के अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है।

इन राज्यों से बिदा हुआ मानसून

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो चुकी है। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चुरू, अजमेर, माउंट आबू, दौसा, सुरेंद्र नगर व जूनागढ़ से गुजर रही है।

उधर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा निकटवर्ती उत्तरी आंध्र-दक्षिणी ओड़िशा तट के ऊपर निम्र दाब क्षेत्र निर्मित हो गया है। इससे सम्बद्ध चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुकाव के साथ सक्रिय है।

उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में 16 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर, माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर विरूपक हवाओं का क्षेत्र (शियर जोन) अवस्थित है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *