Viral video: रोज भोजन कराने वाले की हुई मौत तो गमजदां हुआ बंदर, दूर से चलकर आया और दुलार कर दी बिदाई, भावुक कर देगा यह वीडियो…

monkey viral video

कौन कहता है बेजुबान प्राणियों में समझ नहीं होती। वे इंसान से ज्‍यादा समझदार होते हैं। हम ये बात यूं ही नहीं कह रहे। इस बात को सच कर दिखाया है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने। दरअसल, सोशल मीडिया पर इंसान और बंदर के अनोखे रिश्ते का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक इंसान और बंदर के बीच का अनोखा प्रेम दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि एक शख्स इस बंदर को रोजाना खाना खिलाता था लेकिन अचानक एक दिन उस शख्स की मृत्यु हो गई तो न जाने कहां से बंदर को भी इसकी खबर हो गई और वो भी अंतिम संस्‍कार में पहुंच गया।

गमजदां हुआ बंदर  (monkey funeral viral video)

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह वीडियो श्रीलंका का बताया जा रहा है। वीडियो को हाल ही में ट्विटर यूजर सुबोध कुमार ने ट्वीट किया। यह इमोशल कर देने वाला वीडियो बीबीसी सहित कई मीडिया प्लेट्फॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर, अंतिम संस्कार में पार्थिव शरीर के पास बैठा है और उसे उठाने की कोशिश कर रहा है।

बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, वह उस बंदर को रोजाना खाना खिलाता था। जब उस शख्स की मौत हुई तो वह बंदर गमजदां हो गया और अंतिम संस्कार के दौरान उसे उठाने की कोशिश करता नजर आया।

वीडियो देख भावुक हो रहे लोग (Monkey viral video)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका के बाट्टीकोलोआ के रहने वाले 56 वर्षीय पीथंबरम राजन का निधन 17 अक्टूबर को हो गया। वह लंबे वक्त से बीमार थे। पीथंबरम हमेशा एक बंदर को खाना खिलाते थे। जब उस बंदर ने उन्हें मृत देखा तो उसकी प्रतिक्रिया काफी चौंकाने वाली थी, जिसे देखकर लोग हैरान भी हुए और भावुक भी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर उस शख्स के पार्थिव शरीर के पास बैठा है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

यहां देखे वीडियो…..

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button