Viral video: रोज भोजन कराने वाले की हुई मौत तो गमजदां हुआ बंदर, दूर से चलकर आया और दुलार कर दी बिदाई, भावुक कर देगा यह वीडियो…
कौन कहता है बेजुबान प्राणियों में समझ नहीं होती। वे इंसान से ज्यादा समझदार होते हैं। हम ये बात यूं ही नहीं कह रहे। इस बात को सच कर दिखाया है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने। दरअसल, सोशल मीडिया पर इंसान और बंदर के अनोखे रिश्ते का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक इंसान और बंदर के बीच का अनोखा प्रेम दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि एक शख्स इस बंदर को रोजाना खाना खिलाता था लेकिन अचानक एक दिन उस शख्स की मृत्यु हो गई तो न जाने कहां से बंदर को भी इसकी खबर हो गई और वो भी अंतिम संस्कार में पहुंच गया।
गमजदां हुआ बंदर (monkey funeral viral video)
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह वीडियो श्रीलंका का बताया जा रहा है। वीडियो को हाल ही में ट्विटर यूजर सुबोध कुमार ने ट्वीट किया। यह इमोशल कर देने वाला वीडियो बीबीसी सहित कई मीडिया प्लेट्फॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर, अंतिम संस्कार में पार्थिव शरीर के पास बैठा है और उसे उठाने की कोशिश कर रहा है।
बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, वह उस बंदर को रोजाना खाना खिलाता था। जब उस शख्स की मौत हुई तो वह बंदर गमजदां हो गया और अंतिम संस्कार के दौरान उसे उठाने की कोशिश करता नजर आया।
वीडियो देख भावुक हो रहे लोग (Monkey viral video)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका के बाट्टीकोलोआ के रहने वाले 56 वर्षीय पीथंबरम राजन का निधन 17 अक्टूबर को हो गया। वह लंबे वक्त से बीमार थे। पीथंबरम हमेशा एक बंदर को खाना खिलाते थे। जब उस बंदर ने उन्हें मृत देखा तो उसकी प्रतिक्रिया काफी चौंकाने वाली थी, जिसे देखकर लोग हैरान भी हुए और भावुक भी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर उस शख्स के पार्थिव शरीर के पास बैठा है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।
यहां देखे वीडियो…..
#WATCH | Gray Langur refuses to accept his feeder’s death, tries to wake him up.
Srilanka – A heartbreaking video of a monkey attempting to wake a dead man has turned viral.
56 year old Peethambaram Rajan, a resident of Batticoloa died on 17th October after feeling unwell. 😔 pic.twitter.com/GKjuR04vom
— Subodh Kumar (@kumarsubodh_) October 19, 2022