Vijaya Rahatkar : विजया रहाटकर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष

Vijaya Rahatkar : नई दिल्ली। श्रीमती विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह एनसीडब्ल्यू की 9वीं अध्यक्ष होंगी। श्रीमती रहाटकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों में नेतृत्व का निर्वहन कर चुकी हैं।

Vijaya Rahatkar : विजया रहाटकर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष

डॉ. अर्चना मजूमदार को नियुक्त किया गया राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य

Vijaya Rahatkar : नई दिल्ली। श्रीमती विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह एनसीडब्ल्यू की 9वीं अध्यक्ष होंगी। श्रीमती रहाटकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों में नेतृत्व का निर्वहन कर चुकी हैं।

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (2016-2021) की अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने “सक्षमा” (एसिड पीड़ितों की मदद), “प्रज्वला” (स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ना), और “सुहिता” (महिलाओं के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा) जैसी पहलों को प्रमखुता से आगे बढ़ाया।

कई मुद्दों पर किया ध्यान केंद्रित

उन्होंने पॉक्सो, ट्रिपल तलाक विरोधी सेल और मानव तस्करी विरोधी इकाइयों जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कानूनी सुधारों पर भी काम किया। उन्होंने डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम शुरू किए और महिलाओं के मुद्दों को समर्पित “साद” नामक एक प्रकाशन शुरू किया।

पुणे यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री

वर्ष 2007 से 2010 तक छत्रपति संभाजीनगर की मेयर के रूप में श्रीमती रहाटकर ने स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लागू किया। श्रीमती रहाटकर ने पुणे विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक की डिग्री और इतिहास में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

कई किताबें भी लिखी, सम्मान मिले

उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘विधिलिखित’ (महिलाओं के कानूनी मुद्दों पर) और ‘औरंगाबाद: लीडिंग टू वाइड रोड्स’ शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण में किए गए उनके योगदान को देखते हुए उन्हें नेशनल लॉ अवार्ड और राष्ट्रीय साहित्यिक परिषद से सावित्रीबाई फुले पुरस्कार सहित कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

सदस्य के रूप में इनकी नियुक्ति

डॉ. अर्चना मजूमदार को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य भी नियुक्त किया गया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button