Baaz Ka Video : मैदान में खड़ी बच्ची पर ही झपट्टा मार बैठा बाज, और फिर…

Baaz Ka Video : बाज एक ऐसा शातिर शिकारी पक्षी है जो कि आसमान से जमीन पर हमला कर शिकार करता है। उसकी न केवल निगाहें बेहद तेज होती है, बल्कि उसके पंजे और पंख भी खासे मजबूत होते हैं। यही कारण है कि काफी बेहद तेजी से जमीन पर मौजूद शिकार को दबोच कर वह फिर से आसमान में पहुंच जाता है। उसकी पकड़ इतनी मजबूत होती है कि शिकार लाख कोशिशों के बावजूद उसकी पकड़ से मुक्त नहीं हो पाता है।

Baaz Ka Video : मैदान में खड़ी बच्ची पर ही झपट्टा मार बैठा बाज, और फिर...

Baaz Ka Video : बाज एक ऐसा शातिर शिकारी पक्षी है जो कि आसमान से जमीन पर हमला कर शिकार करता है। उसकी न केवल निगाहें बेहद तेज होती है, बल्कि उसके पंजे और पंख भी खासे मजबूत होते हैं। यही कारण है कि काफी बेहद तेजी से जमीन पर मौजूद शिकार को दबोच कर वह फिर से आसमान में पहुंच जाता है। उसकी पकड़ इतनी मजबूत होती है कि शिकार लाख कोशिशों के बावजूद उसकी पकड़ से मुक्त नहीं हो पाता है।

बाज में इतना दम होता है कि वह अपने से कई गुना ज्यादा वजन वाले पशुओं को भी दबोच कर अपना शिकार बना लेता है। यही नहीं वह इंसानों के बच्चों तक को भी आराम से उठा कर ले जा सकता है। हालांकि अभी तक हमने बकरी के आकार वाले कई तरह के पशुओं को उठाकर ले जाते हुए बाज के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन ऐसा शायद ही कहीं सुना होगा कि बाज ने किसी मनुष्य के बच्चे को उठा कर ले गया होगा।

अब धारणा को बदलने की जरुरत

इससे बाजों को लेकर एक धारणा यह भी बनती है कि वह केवल जानवरों को ही अपना शिकार बनाता है। लेकिन, अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो यह धारणा बदलने को मजबूर कर देगा। वैसे यह नजारा कैमरे में कैद नहीं होता तो इस बात पर शायद ही किसी को यकीन भी होता कि बाज किसी इंसानी बच्चे को भी अपना शिकार बनाने की कोशिश कर सकता है। यह वीडियो अब खासा वायरल हो रहा है।

शिकार की तलाश में था बाज

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक खुले मैदान में एक लड़की खड़ी है। वहीं कुछ दूरी पर अन्य कुछ लोग भी मौजूद है। उधर आसमान में एक विशाल बाज उड़ कर अपने शिकार की तलाश में था। उसकी नजर इस लड़की पर पड़ती है। फिर क्या था, वह उस लड़की को ही अपने रडार पर ले लिया। वह घात लगाकर उसकी ओर बढ़ गया।

बच्ची को दबोचा पंजों में

देखते ही देखते यह बाज बच्ची के पास आया और उसे अपने पंजों में दबोच लिया। हालांकि वह उसे लेकर आसमान में उड़ पाता, उसके पहले ही आसपास खड़े लोग पहुंचे और उस बच्ची को किसी तरह बाज के चुंगल से बचाया। यदि अन्य लोग नहीं होते, वे तथा बच्ची चिल्लाती नहीं और बचाने के तुरंत प्रयास नहीं होते तो शायद बाज अपनी करामात दिखा चुका होता।

शुक्र था कि केवल चोटें ही आईं

वह तो खैरियत रही कि सभी बातें बच्ची के पक्ष में थीं, इसलिए उसे बाज के पंजों से केवल थोड़ी-बहुत चोटें ही आई है। वीडियो कब का है और कहां का है यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन खासा वायरल हो रहा है। इसे लाखों बार देखा जा चुका है। Planet Earth INDIA नामक चैनल पर अपलोड किए गए इस वीडियो के 1.48 मिनट से बच्ची पर हमले का दृश्य इसमें देखा जा सकता है।

यहाँ YouTube पर देखें यह खौफनाक वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *