Vastu dosh se mukti : घर में हो यह पौधा तो बाल भी बांका नहीं कर पाएगा वास्तु दोष

Vastu dosh se mukti : हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार किसी भी घर में वास्तु दोष नहीं होना चाहिए। यदि घर में वास्तु दोष है तो वहां कोई न कोई परेशानी हमेशा बनी रहती है। कुछ वास्तु दोष तो ऐसे होते हैं जो कि वहां रहने वालों को कभी खुश होने का मौका ही नहीं देते हैं। इसलिए घर का निर्माण करते समय वास्तु दोष मुख्य रूप से देखा जाता है।

Vastu dosh se mukti : घर में हो यह पौधा तो बाल भी बांका नहीं कर पाएगा वास्तु दोष

Vastu dosh se mukti : हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार किसी भी घर में वास्तु दोष नहीं होना चाहिए। यदि घर में वास्तु दोष है तो वहां कोई न कोई परेशानी हमेशा बनी रहती है। कुछ वास्तु दोष तो ऐसे होते हैं जो कि वहां रहने वालों को कभी खुश होने का मौका ही नहीं देते हैं। इसलिए घर का निर्माण करते समय वास्तु दोष मुख्य रूप से देखा जाता है।

कई बार ऐसा होता है कि किसी ने पहले से बना घर लिया हो और वहां मौजूद वास्तु दोष का बाद में पता चलता है। या फिर यह भी हो सकता है कि घर में वास्तु दोष हो, पर उसके बारे में जानकारी ही न रही हो। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में इन वास्तु दोषों से मुक्ति पाने के कई उपाय भी बताए गए हैं।

अजवाइन का पौधा दिलाता है राहत

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु सलाहकार विद्वान इन वास्तु दोषों से मुक्ति के लिए कई उपाय बताते हैं। इनमें एक बेहद सरल और आसान उपाय कुछ खास तरह के पौधे लगाना भी बताया जाता है। इन पौधों में अजवाइन का पौधा प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस पौधे के बारे में कहा जाता है कि वास्तु दोष होने पर यह बेहद राहत प्रदान करता है।

इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं

भोपाल के ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा ने ‘न्यूज 18’ से हुई चर्चा में इस पौधे के वास्तु दोष होने पर होने वाले लाभ बताए हैं। उनके अनुसार अजवाइन का पौधा सही दिशा में लगाने से वास्तु दोष दूर करने में सहायता मिलती है। उनके मुताबिक इस पौधे को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।

किस दिशा में लगाने से लाभ

पं. शर्मा के अनुसार वास्तु दोष दूर करने के लिए यह पौधा आपको उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इसके अलावा इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। इससे आपके घर का वास्तु दोष कम होता है।

इस तरह से लगाए यह पौधा

उनके अनुसार घर पर यदि अजवाइन का पौधा लगाना है तो इसके लिए लाल रंग के गमले का उपयोग करना चाहिए। इसमें साफ मिट्टी डालें और फिर अजवाइन का पौधा लगाएं। इसके बाद इसमें हल्दी डालें और फिर जल चढ़ाएं। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष में कमी आएगी।

यह कदम बढ़ा सकता है परेशानी

पं. शर्मा ने एक बात के लिए खास रूप से सचेत किया है। उनके अनुसार इस पौधे के बड़े होने पर कभी किसी को इसमें से छोटा या बड़ा हिस्सा निकालकर न दें। यह आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।

दरिद्रता होती दूर, बाती है बरकत

पं. शर्मा आगे बताते हैं कि यह पौधा केवल वास्तु दोष ही दूर नहीं करता, बल्कि घर की दरिद्रता भी दूर करता है। यह पौधा लगाने से घर में बरकत आने लगती है और सभी रूके हुए काम पूरे होने लगते हैं। बस पौधा लगाने पर यह ध्यान रखना होगा कि यह पौधा कभी सूखे नहीं, इसलिए इसमें पानी देते रहना भी जरुरी है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *