Vaastu Tips : आइने की दिशा भी तय करती है घर की खुशहाली और सुख-समृद्धि

Vaastu Tips : भारतीय मान्यता के अनुसार हमारे जीवन में वास्तु का बहुत महत्व होता है। किसी परिवार में सुख, शांति और समृद्धि के निर्धारण में वास्तु की भी मुख्य भूमिका रहती है। विद्वानों का मानना है कि यदि वास्तु शास्त्र की दृष्टि से कुछ भी गलत है तो फिर कितनी भी मेहनत या प्रयास किए जाए, वे सब फिजूल ही जाते हैं।

Vaastu Tips : आइने की दिशा भी तय करती है घर की खुशहाली और सुख-समृद्धि

Vaastu Tips : भारतीय मान्यता के अनुसार हमारे जीवन में वास्तु का बहुत महत्व होता है। किसी परिवार में सुख, शांति और समृद्धि के निर्धारण में वास्तु की भी मुख्य भूमिका रहती है। विद्वानों का मानना है कि यदि वास्तु शास्त्र की दृष्टि से कुछ भी गलत है तो फिर कितनी भी मेहनत या प्रयास किए जाए, वे सब फिजूल ही जाते हैं।

वास्तु शास्त्र में घर की मुख्य दरवाजे से लेकर हर बात का उल्लेख है कि कौनसी दिशा में क्या बनाना है और किस दिशा में क्या नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र की माने तो इसमें हर घर में रहने वाले आइना या दर्पण की भी दिशा तय है। यदि यह सही दिशा में रहे तो उस परिवार में धन, सुख, समृद्धि खुद ही खींची चली आती है।

किस दिशा में होना चाहिए दर्पण

विद्वानों के अनुसार घर में हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में दर्पण लगाना चाहिए। माना जाता है कि उत्तर और पूर्व दिशा में लगा हुआ दर्पण धन-संपत्ति को आकर्षित करता है। यही वजह है कि इस दिशा में शीशा लगाने से परिवार को कभी अभावों का सामना नहीं करना होता है।

इन दिशाओं में नहीं लगाए शीशा

वास्तु के अनुसार पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार पर दर्पण नहीं लगाना चाहिए। इससे पारिवारिक जीवन में अशांति बनी रहती है। रसोईघर में भी शीशा नहीं लगाने की सलाह वास्तु के जानकार देते हैं। उनके अनुसार इससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है।

बेड का प्रतिबिंब उत्पन्न करता दोष

जानकारों के अनुसार हमारे शयनकक्ष या बेडरूम में भी दर्पण या आइना नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि दर्पण में बेड का प्रतिबिंब बनने से वह वास्तु दोष उत्पन्न करता है। जिससे कई परेशानियां आ सकती हैं।

इस तरह के शीशे बनते हैं बाधा

मान्यता के अनुसार घर में धुंधला, गंदा और टूटा हुआ शीशा भी नहीं लगाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों को तरक्की की राह में बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

इस तरह का शीशा माना जाता शुभ

वास्तु के जानकारों के अनुसार अष्टभुजा के आकार का शीशा लगाना अति शुभ माना जाता है। वहीं वे स्टोर रूम में दर्पण लगाने से बचने की भी सलाह देते हैं। उनके अनुसार इससे घर के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

(नोट: यह आलेख वास्तु शास्त्र की सामान्य मान्यताओं के आधार पर लिखा गया है। हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णत: सत्य और सटीक हैं। इसलिए इन्हें अमल में लाने से पहले विषय विशेषज्ञ की सलाह जरुर लें।)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *