
train accident mock exercise : मध्य रेल (Central Railway) के नागपुर मंडल (Nagpur Division) अंतर्गत आने वाले अजनी यार्ड में गुरुवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त (train accident) हो गई। इसमें पहले ट्रेन के कुछ कोच डिरेल हुए (पटरी से उतरे) और फिर उसके बाद एक कोच में आग लग गई। इस रेल दुर्घटना में 1 यात्री की मौत हो गई वहीं 5 गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची रेलवे रेस्क्यू टीम, एनडीआरएफ टीम और सिविल डिफेंस ने इन्हें रेस्क्यू (train accident mock exercise) कर बाहर निकाला।
समाचार की ऊपर लिखी लाइनों को पढ़ कर आप चिंतित हो रहे हो, घबरा रहे हो, अपने किसी परिजन की चिंता सता रही हो… तो सबसे पहले तो पूरी तरह से सामान्य हो जाइएं। दरअसल, ऐसी कोई रेल दुर्घटना वास्तव में बिल्कुल नहीं हुई बल्कि यह रेल कर्मचारियों की कार्यकुशलता की परख करने के लिए खुद रेलवे द्वारा कराई गई काल्पनिक दुर्घटना थी। जिसमें बिल्कुल किसी हादसे की तरह की परिस्थितियां निर्मित की गई थी। (train accident mock exercise)

नागपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमोल गहूकर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार रेल कर्मचारियों की कार्यकुशलता और उपलब्ध संसाधनों की गुणवत्ता की जांच हेतु मंडल रेल प्रबंधक तुषार कांत पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अजनी यार्ड में 23 नवंबर 2023 को रेलवे रेस्क्यू टीम, एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने साथ मिलकर एक संयुक्त फुल स्केल मॉक एक्सरसाईज का आयोजन किया। (train accident mock exercise)

डिरेल होते ही एक कोच में आग (train accident mock exercise)
इसी तारतम्य में आज यहां पर गाड़ी संख्या 02853 मालदा टाऊन-सूरत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की दुर्घटना दिखाई गई। जिसमें दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के कुछ कोच डिरेल हुये और एक कोच में आग लग गई। बचाव कार्य हेतु रेलवे के टीम के अलावा एनडीआरएफ और सिविल डिफेन्स को बुलाया गया था। जिन्होंने रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के 1 मौत, 5 गंभीर रूप से घायल और 4 सामान्य रूप से घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। (train accident mock exercise)

सूचना मिलते ही पहुंचे डीआरएम (train accident mock exercise)
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक के साथ मंडल के आला अधिकारी तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव तथा राहत कार्य का जायजा लिया। दुर्घटना के उपरांत कोच में लगी भयानक आग को बुझाने के लिए एआरटी, एआरएमवी तथा मेडिकल टीम (रेलवे हॉस्पिटल, शुअरटेक अस्पताल, शतायु हॉस्पिटल एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज) के अलावा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी द्वारा मदद हेतु एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम, राज्य पुलिस और नागपुर फायर ब्रिग्रेड को बुलाया गया। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर तुरंत आग पर काबू पाया। (train accident mock exercise)

घायल यात्रियों से मिले मंडल प्रबंधक (train accident mock exercise)
मंडल रेल प्रबंधक तुषार कांत पाण्डेय ने स्वयं घायलों से व्यक्तिगत बात करके उनका हाल जाना और उन्हें सभी संभव सहायता प्रदान करने के लिए आश्वासन दिया। रेल प्रशासन द्वारा घायलों को एक्सग्रेशिया पेमेंट किया गया और उनके रिश्तेदारों को गंतव्य तक जाने के लिए विशेष रेलवे पास जारी किए गए। अंत में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री पाण्डेय द्वारा इस दुर्घटना को एक काल्पनिक दुर्घटना घोषित किया गया। (train accident mock exercise)
- Read Also : Hair Growth: बिना किसी केमिकल के बालों को घना और लम्बा करने का आसान तरीका, बचेंगे हजारों रूपये…
रिहर्सल में इनकी रही मुख्य भूमिका (train accident mock exercise)
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस मंजुनाथ, अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) पी.एस. खैरकर, अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश चांदेकर (टेक्नीकल), नागपुर झोन 4 के पुलिस उप-आयुक्त, विजय कांत सागर तथा मंडल के सभी शाखा अधिकारी सहित 24 अधिकारी और विभिन्न विभागों के 280 पर्यवेक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित थे। (train accident mock exercise)
- Read Also : Betul Me Badi chori : सनसनीखेज वारदात… वृद्धा के गले से खींची चेन, हाथों से उतारी चूड़ियां; लाखों की चोरी
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com