◾पंडित मधुसूदन जोशी
Aaj Ka Rashifal 20 February 2024: पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

आज 20 फरवरी 2024, दिन मंगलवार का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 20 February 2024)
☀️1 मेष राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी स्थल पर काम को लेकर थोड़ा पैनिक हो सकते हैं। तनाव को खुद पर हावी न होने दें, अन्यथा कुछ बुरा हो सकता है। व्यापार में आर्थिक रूप से दिन कुछ खास नहीं रहेगा। कोई भी काम करने से पहले सूझबूझ का इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – श्वेत है।
☀️2 वृष राशि :- आज के दिन आप सक्रिय रूप से काम करेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से काम के लिए तारीफ मिलेगी। व्यापार करने वाले जातकों को कर्मचारियों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। युवा जातकों को पढ़ाई में मन लगाने के परिणाम दिखाई देंगे। रीढ़ की हड्डी से संबंधित कोई समस्या अधिक परेशान कर सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – स्लेटी है।
☀️3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में पिछले कार्यों को पूरा करें, तो बेहतर रहेगा। विदेशी कंपनियों में पैसा निवेश करने की योजना विफल हो सकती है। विद्यार्थी कमजोर विषय पर अधिक ध्यान केंद्रित करें, तो सफलता मिलेगी। सिटिंग जॉब की वजह से सेहत बिगड़ने की संभावना है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – केसरी है।
- यह भी पढ़ें : Number Of Vultures : जंगल की खाक छानकर की गणना तो मिले इतने गिद्ध, आंकड़ा देखकर चौंक उठेंगे आप
☀️4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका जिम्मेदारी से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों के काम की जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। साझेदारी के व्यापार में अनबन होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा के विद्यार्थी अपने पढ़ने के रूटीन में थोड़ा बदलाव करें, तो फायदा मिलेगा। सेहत के प्रति सजग रहें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है।
☀️5 सिंह राशि :- आज के दिन आपका ओवरऑल अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से बातचीत करते समय अपना ध्यान केंद्रित रखें। खाने-पीने के व्यापार में ग्राहकों में वृद्धि होगी। युवा जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गर्म पानी तथा गर्म खाने का सेवन करना आपकी सेहत के लिए उत्तम बना रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।
☀️6 कन्या राशि :- आज के दिन आपका आलस्य त्याग करने का है। आलस्य की वजह से नौकरी में अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। व्यापार को बढ़ाने के लिए अनावश्यक तनाव सेहत बिगाड़ सकता है। बड़े भाई बहनों का प्यार और मार्गदर्शन मिलेगा। मानसिक और शारीरिक, दोनों तरह से स्वस्थ रहेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal 20 February 2024)
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes: लड़की- तू इतना अच्छा है, फिर तेरी कोई गर्लफ्रेंड क्यों नहीं? लड़के ने दिया शानदार जवाब…
☀️7 तुला राशि :- आज का दिन आपका शानदार रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बहुत अधिक बढ़ा रहेगा। कार्य के प्रति सौ प्रतिशत समर्पित रहेंगे, जिसका भविष्य में फल मिलेगा। साझेदारी में नया व्यापार खोलने के लिए दिन उत्तम है। युवाओं को मित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal 20 February 2024)
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes: एक अंकल ने सोनू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है…? सोनू का जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी…..
☀️8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपकी पूर्व नियोजित कामों में कुछ फेर बदल होने की संभावना है। व्यापार में किसी अन्य को नीचा दिखाने के चक्कर में अनैतिक कार्य करने से बचें। कानून के शिकंजे में फंसने की संभावना है। युवा खर्चों पर नियंत्रण रखें। घरेलू समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। एलर्जी की समस्या हो सकती है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal 20 February 2024)
- यह भी पढ़ें : Viral Jokes: अगर कोई सबह-सुबह उठने में नखरें दिखाए तो बस एक तरीका आजमाना, वह अपने आप उठ जाएगा….
☀️9 धनु राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। बड़े अधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। मैन्युफैक्चरिंग के काम में लाभ होने की संभावना है। युवा जातक क्रोध करने से बचें, बात बिगड़ सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। डिहाइड्रेशन की समस्या संभावित है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal 20 February 2024)
- यह भी पढ़ें : Viral Jokes: दोस्त- तेरी बीवी कुछ कहती नहीं, जब शाम को दारू पीकर घर जाता है? कालु का जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी…
☀️10 मकर राशि :- आज के दिन आप दफ्तर के कार्यों को लेकर पहले से ही प्लानिंग करें, बेहतर परिणाम मिलेगा। व्यापारी अपने नेटवर्क को साफ सुथरा रखने का प्रयास करें। युवा जातक अपना ध्यान पढ़ाई में लगाएं। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता की संभावना बन रही है। मौसमी बदलाव से कंधे में दर्द हो सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal 20 February 2024)
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट….
☀️11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों के अंतर्गत काम करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। तनावमुक्त दिन गुजरेगा। पेरेंट्स के साथ समय व्यतीत करेंगे, तो बेहतर लगेगा। वाहन दुर्घटना की संभावना नजर आ रही है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal 20 February 2024)
- यह भी पढ़ें : IPS Transfer MP: एमपी में फिर आईपीएस के ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी भी बदले, निश्चल बैतूल एसपी
☀️12 मीन राशि :- आज के दिन आप नौकरी में इनकम बढ़वाने के लिए अच्छे संस्थानों में प्रयास करें, फायदा मिल सकता है। व्यापार में धन का निवेश करने से बचें, दिन ठीक नहीं है। युवा जातक शांत मन से अपने कामों को करें। सेहत के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। कोई बड़ा कार्य पूरा होने की संभावना है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal 20 February 2024)
- यह भी पढ़ें : Madhurima Tuli Glamorous Look: मैसूर फैशन वीक की मधुरिमा तुली की तस्वीरें वायरल, दिलकश लुक ने किया जादू
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com