Today Rashifal, Panchang 20 May 2023: इन राशि वालों पर आज बरसेगी कृपा, पंडित मधुसूदन जोशी से जानिए आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

By
On:

Today Rashifal, Panchang 19 May 2023: इन राशि वालों पर आज बरसेगी कृपा, पंडित मधुसूदन जोशी से जानिए आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त
Source: Credit – Social Media

▪️ पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

मो. 9406950313, 9755478312

Aaj ka Rashifal, Panchang : भोलेनाथ की कृपा से इन राशि वालों का सुधरेगा भाग्य, जानें राशिफल, पंचांग और शुभ मुहूर्त
Today Rashifal, Panchang 20 May 2023: पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

ॐ श्री गणेशाय नमः

पंचाग 20 मई 2023

शुभ विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,

शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत,

मास- (अमावस्यांत) ज्येष्ठ माह,

पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,

तिथि- प्रथम 21:30:15,

दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 6 ज्येष्ठ गते,

नक्षत्र- कृतिका 08:01:29, तत्पश्चात-रोहिणी,

योग- अतिगंड 17:16:427, तत्पश्चात-सुकर्मा,

करण- किंष्तुघ्न 09:22:29, तत्पश्चात-बव,

सूर्य- वृषभ राशिगत,

चंद्र- वृषभ राशिगत,

ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,

सूर्योदय- 05:29:16,

सूर्यास्त- 19:06:18,

दिन काल- 13:37:02,

रात्री काल- 10:22:29,

चंद्रोदय- 05:50:22,

चंद्रास्त- 20:02:35,

राहू काल- 08:54-10:36 अशुभ,

यम घंटा- 13:59-15:42 अशुभ,

अभिजित- 11:51-12:45 शुभ,

दिक-शूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष : आज प्रातिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र एवं धन की हानि होती है।

(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 07:11-08:54,

चर- 12:18-13:59,

लाभ- 13:59-15:42,

अमृत- 15:42-17:24,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 19:06-20:24,

शुभ- 21:42-22:59,

अमृत- 22:59-24:18,

चर- 24:18-25:35,

लाभ- 28:11-29:29,

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।

2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।

3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।

4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।

6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।

7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।*

दिन का होरा चक्र

शनि- 05:29 – 06:37,

बृहस्पति- 06:37 – 07:45,

मंगल- 07:45 – 08:54,

सूर्य- 08:54 – 10:02,

शुक्र -10:02 – 11:10,

बुध- 11:10 – 12:18,

चन्द्र- 12:18 – 13:26,

शनि- 13:26 – 14:34,

बृहस्पति- 14:34 – 15:42,

मंगल- 15:42 – 16:50,

सूर्य- 16:50 – 17:58,

शुक्र- 17:58 – 19:06,

रात्रि का होरा चक्र

बुध- 19:06 – 19:58,

चन्द्र- 19:58 – 20:50,

शनि- 20:50 – 21:42,

बृहस्पति- 21:42 – 22:34,

मंगल- 22:34 – 23:26,

सूर्य- 23:26 – 24:18,

शुक्र- 24:18 – 25:09,

बुध- 25:09 – 26:01,

चन्द्र – 26:01 – 26:53,

शनि- 26:53 – 27:45,

बृहस्पति- 27:45 – 28:37,

मंगल- 28:37 – 29:29,

आज का राशिफल

1. मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के जो प्रयास कर रहे थे, वह कामयाब होंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे। आप अपने दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वह काम करें, जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं।

शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

2. वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके जो कानूनी कार्य चल रहे थे, वह समाप्त होंगे। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उन्हें और अधिक कार्य करने का मौका मिलेगा। आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने वजन पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है।

शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।

3. मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। सीनियरों का सहयोग मिलेगा। जो युवा राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बढ़िया है, आपको सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा। दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा क्योंकि आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। लंबे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।

4. कर्क राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को बहुत आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन बीते दिनों में किए गए फिजूल खर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए। याद रखिए अगर समय की कदर नहीं करेंगे, तो इससे आपको ही नुकसान होगा।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।

5. सिंह राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। बिना बताए कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है, जिसके बारे में जानकर आपको आश्चर्य भी होगा और खुशी भी होगी। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफी मानसिक दबाव पैदा कर सकती हैं।

शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

6. कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप में चुस्ती फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आप अपने प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर व योगा को शामिल करेंगे। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं। बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फिर देखना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाएं रखेगा।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

7. तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन सकती है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जो प्रयास कर रहे थे, उसमें कामयाबी मिलेगी। रुके हुए धन को प्राप्त करेंगे। अपने सभी कार्यों को जो धन के कारण अटक गए थे, उन्हें पूरा करेंगे। बीमारी आपकी उदासी की वजह हो सकती है, आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द से जल्द इससे बाहर आने की जरूरत है।

शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

8. वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अच्छा रोजगार मिल सकता है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। अपनी क्षमताओ को पहचाने क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा, इसलिए अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

9. धनु राशि :- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। व्यापार कर रहे जातक व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। छोटे व्यापारियों को भी व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। अगर आप किसी नए व्यवसाय को करने की योजना बना रहे हैं, तो किसी परिचित को साझेदारी में करने से पहले कई बार सोच विचार करें। मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग निवास करता है।

शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।

10. मकर राशि :- आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। घरवालों के साथ आप किसी मित्र के यहां दावत में सम्मिलित होंगे, जो लोग राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। आपको सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा। कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी मदद करते हैं, तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।

11. कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है, जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उन्हें और अधिक कार्य करने का मौका मिलेगा। आपका विनम्र स्वभाव काम आएगा कि लोग आपकी अच्छी खासी तारीफ कर सकते हैं। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। जीवन साथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

12. मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में चली आ रही कलह समाप्त होगी। माताजी का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के कल ऐसा कोई भी काम ना करें, जिससे आपको आर्थिक हानि हो छोटे बच्चे आपको व्यस्त रहेंगे और दिली सुकून देंगे। निजी मसले नियंत्रण में रहेंगे। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।

आज का सुविचार

“पूर्वे वयसि तत्कुर्याधेन वृद्धः सुखं वसेत्।
यावज्जीवेन तत्कुर्याद्येनामुत्रसुखं वसेत्॥”

भावार्थ :- यौवन में ऐसा करना चाहिए जिससे बुढ़ापा सुख से कटे। यह जीवन ऐसे जीना जिससे परलोक (या दूसरे जन्म) में चैन मिले। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।

For Feedback - feedback@example.com

Related News