Penumbral Lunar Eclipse : सोमवार को सुबह एवं दोपहर में जब आप भारत में होली के रंगों में सराबोर होंगे, तब कई देश चंद्र ग्रहण के साए में होंगे। यूरोप के अधिकांश भाग, उत्तर पूर्व एशिया, अधिकांश आस्ट्रेलिया, अधिकांश अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका के भूभाग पर उपछाया चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होगी।
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि भारत में इस ग्रहण के समय चंद्रमा क्षितिज के नीचे होगा। इस कारण यहां यह दिखाई नहीं देगा। यह उपछाया ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सोमवार प्रात: 10 बजकर 23 मिनिट के बाद आरंभ होकर दोपहर लगभग 3 बजकर 3 मिनिट पर समाप्त होगा। लगभग 4 घंटे 39 मिनिट तक चलने वाले इस पूरे ग्रहण को एक गणना के अनुसार लगभग विश्व की लगभग 11 प्रतिशत आबादी देख पाएगी।
दो सप्ताह बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse)
सारिका ने बताया कि कोई भी ग्रहण अकेला नहीं आता है। इस चंद्र ग्रहण के दो सप्ताह के अंतर पर आगामी 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन, इसे भी भारत में नहीं देखा सकेगा।
- यह भी पढ़ें : Sanp Ka Video: शिकार देख तेजी से पेड़ पर चढ़ा सांप, खतरनाक नजारा हुआ वायरल | देखें वीडियो

अगला चंद्र ग्रहण सितंबर में (Penumbral Lunar Eclipse)
भारत में अगला चंद्र ग्रहण 18 सितम्बर को सुबह सबेरे केवल कुछ मिनिट के लिए मात्र पश्चिमी नगरों में होगा। लेकिन, वह भी उप छाया ग्रहण होने के कारण महसूस नहीं किया जा सकेगा।
- यह भी पढ़ें : CBSE New Syllabus: CBSE पर आया बड़ा अपडेट! इन कक्षाओं के Syllabus में होगा बदलाव, NCERT ने जारी किया नोटिस….
इसलिए होता है चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse)
चंद्रमा और सूर्य के बीच तथा एक सीध में पृथ्वी के आ जाने से पृथ्वी की उप छाया वाले भाग से जब चंद्रमा निकलता है तो उसकी चमक में कुछ अंतर आ जाता है। इसे उप छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। चमक में बहुत कम अंतर होने के कारण देखने पर इसे पहचानना मुश्किल होता है।
नियमित खगोलीय घटना है ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse)
सारिका ने बताया कि एक वर्ष में आमतौर पर दो चंद्र ग्रहण होते हैं और ये पूर्णिमा को घटित होते हैं। अनेक भारतीय पर्व पूर्णिमा को ही मनाए जाते हैं। इसलिए इसे एक नियमित खगोलीय घटना के रूप में स्वीकार कीजिए और खुशियों के साथ होली का त्यौहार मनाइएं।
- यह भी पढ़ें : Betul Murder Mystery : नए प्रेमी से मिलने जुलने लगी तो पुराने ने उतार दिया मौत के घाट, महिला की हत्या का खुलासा
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇