Surya grahan 2024: 8 अप्रैल को दोपहर में गायब हो जाएगा सूर्य, इन घटनाओं के साथ “शैतान” भी आएगा नजर

Surya Grahan 2024: Sun will disappear in the afternoon on April 8, along with these events "Satan" will also be seen.

Surya grahan 2024 : लगभग 54 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण आ रहा हैं। चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले यानी चैत्र अमावस्या पर 8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस बार के सूर्य ग्रहण को ज्योतिष के साथ वैज्ञानिक भी बेहद दुर्लभ मान रहे हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में 3 अनोखी घटनाएं नजर आएंगी। साथ ही आकाश में “शैतान” भी दिखाई देगा।

पूर्ण सूर्य ग्रहण पर दिखाई देगी ये 3 घटना

पूर्ण सूर्य ग्रहण जहां पर दिखाई देगा, वहां पर लोग सौरमंडल के शुक्र (Venus) और बृहस्पति (Jupiter) ग्रह को सीधे देख पाएंगे। यह दोनों ग्रह धरती से काफी नजदीक है लेकिन आम दिनों में इन्हें देखा नहीं जा सकता। शुक्र को सुख, विलासता, धन का कारक माना जाता है तो वहीं गुरु ग्रह ज्ञान, भाग्य, ऐश्वर्य, संतान, विवाह, धार्मिक कार्य, धन और दान-पुण्य आदि का कारक माना गया है।

दोपहर में छाएगा अंधेरा, गायब हो जाएगा सूर्य

8 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान एक समय ऐसा होगा जब 8 मिनट तक दोपहर में ही पूरा अंधेरा छा जाएगा। चांद पूरी तरह से सूर्य को ढक लेगा, जिससे उसकी किरणें धरती पर नहीं पहुंच पाएंगी। चंद्रमा के सबसे नजदीक होने के चलते ये 54 सालों का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यहां सामान्य दिनों की तरह ही दिन में सूर्य दिखाई देगा।

नजर आएगा शैतान

वैज्ञानिकों को इस सूर्य ग्रहण का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि ग्रहण के दौरान‘शैतान’धूमकेतु भी नजर आने वाला है। खगोलविदों के अनुसार 8 अप्रैल को आग के गोले के रूप में चल रहा यह शैतान धूमकेतु सूरज के नजदीक होगा, जिसे सीधी तौर पर देखा जा सकता है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button