solo singing : सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे डॉ. नवीन वागद्रे

solo singing : सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे डॉ. नवीन वागद्रे

solo singing : स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव स्पंदन 2024 का आयोजन 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस महोत्सव में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और छात्रों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है।

आज 14 अक्टूबर को सोलो सिंगिंग सेमीफाइनल आयोजित किया गया। जिसमें कुल 40 छात्रों ने भाग लिया। सेमीफाइनल के बाद, फाइनल के लिए 12 छात्रों का चयन किया गया। जिसमें डॉ. नवीन वागद्रे ने भी अपनी जगह बनाई और फाइनल में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

solo singing : सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे डॉ. नवीन वागद्रे
डॉ. नवीन वागद्रे

फाइनल मुकाबला 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच सत्यजीत रे ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डॉ. नवीन वागद्रे इससे पहले प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्मश्री से सम्मानित माधुरी बर्थवाल के साथ ढोलक पर संगत कर चुके हैं।

इसके अलावा, उन्होंने फॉक ऑर्केस्ट्रा नेशनल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था और कॉलेज तथा विश्वविद्यालय स्तर पर भी कई पुरस्कार जीते हैं। स्पंदन 2024 का आयोजन अब अपने अंतिम चरण में है, जहां 15 और 16 अक्टूबर को अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *