Smart Kheti : 1 लाख लागत और मुनाफा हुआ 25 लाख! इस फसल ने किसान को बनाया करोड़पति, खरीदा बंगला और SUV

Smart Kheti, Indian Crorepati Farme, Indian Farmer News, Crorepati Farmer, Crorepati Kisaan, National News

Smart Kheti : 1 लाख लागत और मुनाफा हुआ 25 लाख! इस फसल ने किसान को बनाया करोड़पति, खरीदा बंगला और SUVSmart Kheti : देश में सब्जियों के भाव सातवें आसमान पर पहुंच गए है। खास कर हरी सब्जियां बहुत ज्‍यादा महंगी हो गई हैं। जैसे- भिंडी, लौकी, परवल, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और धनिया सहित सभी तरह की सब्जियों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन सबसे ज्यादा टमाटर का रेट लोगों को रुला रहा है। 2 महीने पहले तक 20 से 30 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर अब 250 से 350 रुपये किलो हो गया है। ऐसे में टमाटर बेचकर टमाटर उत्पादक किसान करोड़पति हो गए हैं। इन्हीं किसानों में से एक महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाले रमेश विठ्ठलराव हैं। वह अपने 5 एकड़ जमीन में पिछले चार सालों से पारंपरिक खेती छोड़ आधुनिक तरीके से धनिया की खेती कर रहे हैं। इससे वह अब तक 1 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं।

कहा जाता है कि ”मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती, मेरे देश की धरती” ये मशहूर गाना तो आप सभी ने सुना ही होगा। पहले के जमाने में फिल्म की कहानी हो चाहे गाने, सब हकीकत से जुड़े होते थे। यानि कि किसान जी जान से मेहनत करें तो मिट्टी से सोना उगा सकता है। आज सालों बाद भी इस गाने के बोल हकीकत बयां कर रहे हैं जब खेती से किसान करोड़पति बन रहे हैं। अब अधिकतर किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक खेती पर ज्‍यादा ध्‍यान दे रहे है।

हर क्षेत्र की अपनी एक खास विशेषता होती है जैसे कहीं पानी की भरपूरता होने के कारण वहां ज्‍यादा पानी वाली फसल बोई जाती है वही दूसरी तरफ राजस्‍थान में पानी बिलकुल भी नहीं है तो यहां कम पानी वाली फसले ज्‍यादा बोई जाती है। उसकी तरह लातूर जिले को महाराष्ट्र का सूखा प्रभावित क्षेत्र में गिना जाता है। पारंपरिक खेती से यहां के किसानों को मनचाही कमाई नहीं हासिल हो पाती है। कई बार किसानों के लिए अपनी फसल की लागत निकालना मुश्किल हो जाता है। इसी के चलते रमेश ने धनिया की खेती करने का फैसला लिया।

धनिया की खेती की शुरु (Smart Kheti)

रमेश ने साल 2019 से उन्होंने धनिया की खेती की शुरुआत की थी। उस साल उन्हें 25 लाख रुपयों का अच्छा मुनाफा हुआ था। इस दौरान उनकी लागत सिर्फ 1 लाख रुपये थी। वर्ष 2020 में 16 लाख रूपये, 2021 में 14 लाख रूपये, 2022 में 13 लाख रुपये तो वहीं, इस साल उन्होंने इससे 16 लाख 30 हजार रुपयों की कमाई कर ली है।

Smart Kheti : 1 लाख लागत और मुनाफा हुआ 25 लाख! इस फसल ने किसान को बनाया करोड़पति, खरीदा बंगला और SUVजानिए रमेश के संघर्ष का दौर (Smart Kheti)

रमेश बताते हैं कि साल 2015 में मैंने अपने 3 एकड़ खेत में अंगूर का बगीचा लगाया था। इससे उन्हें कुछ खास मुनाफा हासिल नहीं हुआ। 2016 में इसी बगीचे से निकले हुए 50 टन अंगूर पर मुझे 10 रुपये प्रति किलो का भाव मिला। इससे मुझे 5 लाख रुपये हासिल हुए। हालांकि, इसके लिए 6.5 लाख रुपयों की लागत आई। फिर साल 2019 में धनिया की खेती शुरू की। पहले ही साल में 25 लाख मुनाफा हुआ।

धनिया की खेती से खरीद लिया घर और SUV

रमेश का कहना हैं कि पिछले 5 सालों में उन्हें इस धनिया की खेती से लगभग 1 करोड़ रूपये का मुनाफा मिला है। इन मिले हुए पैसों से उन्होंने एक SUV कार और घर भी खरीद लिया है। उन्होंने किसानों को यह आह्वान भी किया कि किसानों ने पारंपरिक खेती के बजाय ऐसे नए खेती के तरीकों को आजमाना चाहिए जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिले।

Related Articles