Shanivar ka rashifal : आज इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा

Shanivar ka rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Shanivar ka rashifal : आज इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा
⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Shanivar ka rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

आज का सुविचार

ईर्ष्या करने वालों को कभी ईश्वर नहीं मिलता। ईश्वर हमेशा मन की निर्मलता से प्राप्त होते हैं। ईर्ष्या करनी ही है तो बड़े, सम्पन्न और समृद्ध शाली लोगों से करें ताकि उनकी होड़ करते-करते उनसे आगे नहीं निकल सकें तो कम से कम उनकी बराबरी तक तो पहुँच सकें। ईर्ष्या करनी ही है तो भगवान राम, कृष्ण, महावीर से करों ताकि राम नहीं तो कम से कम हनुमान ही बन सको जिससे जीवन ही सुधर जाए।

श्री गणेशाय नम:

पंचाग- 26 अक्टूबर 2024
शुभ् विक्रम् संवत्- 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत्- 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) आश्विन माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह
तिथि- दशमी 29:23:19
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 10 कार्तिक गते
नक्षत्र- आश्लेषा 09:44:50, पश्चात-मघा
योग- शुक्ल 29:56:12
करण- वाणिज् 16:18:49, पश्चात-विष्टिभद्र
सूर्य- तुला राशिगत
चंद्र- कर्क 09:44:50, पश्चात-सिंह राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:30:15
सूर्यास्त- 17:39:20
दिन काल- 11:09:05
रात्रि काल- 12:51:36
चंद्रास्त- 14:35:57
चंद्रोदय- 25:49:46
राहू काल- 09:18-10:41 अशुभ
यम घंटा- 13:28-14:52 अशुभ
अभिजित- 11:42-12:27 शुभ
प्रदोष- 17:39-20:16 तक
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे खून में असुविधा आती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 07:54-09:18
चर- 12:05-13:28
लाभ- 13:28-14:52
अमृत- 14:52-16:16

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 17:39-19:16
शुभ- 20:52-22:29
अमृत- 22:29-24:05
चर- 24:05-25:42
लाभ- 28:54-30:31

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य- माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र- मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल- मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध- पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु- पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र- हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि- नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शनि- 06:30-07:26
बृहस्पति- 07:26-08:22
मंगल- 08:22-09:18
सूर्य- 09:18-10:13
शुक्र- 10:13-11:09
बुध- 11:09-12:05
चन्द्र- 12:05-13:01,
शनि- 13:01-13:56
बृहस्पति- 13:56-14:52
मंगल- 14:52-15:48
सूर्य- 15:48-16:44
शुक्र- 16:44-17:39

रात्रि का होरा चक्र

बुध- 17:39-18:44
चन्द्र- 18:44-19:48
शनि- 19:48-20:52
बृहस्पति- 20:52-21:57
मंगल- 21:57-23:01
सूर्य- 23:01-24:05
शुक्र- 24:05-25:09
बुध- 25:09-26:14
चन्द्र- 26:14-27:18
शनि- 27:18-28:22
बृहस्पति- 28:22-29:27
मंगल- 29:27-30:31

आज 26 अक्टूबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आपकी जीवनशैली में बदलाव हो सकता है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका दिन काफी शुभ रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

2 वृष राशि :- आज के दिन आपके लिए आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति के योग बने हुए हैं, धर्म कर्म और गूढ विषयों में आपकी गहरी रुचि रहेगी। परोपकार की भावना भी आपमें प्रबल रहेगी। आप अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन याद रखें कि बहुत अधिक सहानुभूति भी पारिवारिक कलह का कारण बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों से जल्दबाजी में गलती होने की संभावना है, सतर्क रहें अन्यथा अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ के लिए दिन भर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और इसके लिए लापरवाही और आलस्य से बचना होगा। घर का माहौल शांत रहेगा लेकिन आपसी तालमेल की कमी के कारण किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – आसमानी है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश हो सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कानूनी समस्याओं में उलझनें बढ़ सकती हैं। आप दूसरों के सामने अपनी बात रखने का तरीका बदल सकते हैं, जिससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपनी सोच को सकारात्मक बनाने की कोशिश करेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। घर से बाहर जाते समय थोड़ा-सा शहद खाकर निकलें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपके राशि में वृद्धि कारक योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर शारीरिक रूप से फिट रहने से आप सक्रिय रहकर काम पर फोकस कर पाएंगे जिससे लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा अधिक रह सकती है, फिर भी आपके लाभ को कोई नहीं रोक पाएगा। धन का आगमन समय पर और आवश्यकता से अधिक होगा, फिर भी वित्तीय मामलों में यह स्पष्ट रहना जरूरी है कि लेन-देन में कोई गलती ना हो। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। इसकी वजह से विवाद होने की आशंका हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। हालाँकि धन आपकी मु_ियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। अपने पारिवारिक सदस्यों को तय नहीं करने दीजिए कि आपको क्या करना है और क्या नहीं। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव रोमांस को बिगाड़ सकता है। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करियर में नए दरवाजे खोल सकते हैं। अपने क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।

7 तुला राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सोसाइटी में लोग आपकी अच्छाईयों को पहचानेंगे और आपको उचित सम्मान देंगे। ऑफिस में होने वाले विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा। किसी काम में आपका कॉन्फिडेंस थोड़ा कम हो सकता है। किसी जरूरी काम में रूकावट आ सकती है, धैर्य से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका दिन शुभ जायेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका आर्थिक लाभ का है, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी के कारण आप लापरवाह रहेंगे और परिणाम स्वरूप उचित लाभ से वंचित रह सकते हैं। स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी, लेकिन स्वार्थ भी रहेगा, स्वार्थपूर्ण कार्यों को आप मना नहीं करेंगे और व्यर्थ कार्यों में रुचि नहीं लेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन जोड़-तोड़ की नीति के कारण सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। शाम का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा, बाहर घूमने जाने के अवसर मिलेंगे, मन हल्का रहेगा और परिवार के सदस्य भी जरूरतें पूरी होने से प्रसन्न रहेंगे। रात्रि में स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा, सचेत रहें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – जामुनी है।

9 धनु राशि :- आज के दिन ईश्वर ने आपको आत्मविश्वास और तेज दिमाग से नवाजा है इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन खर्च में इजाफा आपके लिए बचत को और ज्यादा मुश्किल बना देगा। परिवार के साथ रिश्ते-नातों में नयी जान डालने का सही समय है। दिन रोमांस के नजरिए से कोई खास आशा नहीं की जा सकती है। करिअर में तरक्की के लिए नयी क्षमताएँ विकसित करना और नयी तकनीकें सीखना महत्वपूर्ण रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है।

10 मकर राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके कामकाज से लोग प्रभावित हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से पार्टी जैसा माहौल बनेगा। किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शाम को थोड़ी थकान और आलस्य महसूस हो सकता है। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। जरूरतमंद को कुछ दान करें, आपके धन में बढ़ोतरी होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक और करियर के मामले में लाभप्रद रहेगा। दोपहर के बाद किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आपका आत्मविश्वास भी चरम पर होगा। नौकरी में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन बड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। पारिवारिक सदस्य आर्थिक अथवा अन्य निजी कारणों से विरोध करेंगे लेकिन आप उन्हें समझाने में सफल होंगे, बस धैर्य से काम लें। वैसे सितारे बताते हैं कि आपको आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलता रहेगा। और धन संचय में भी सफल होंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – बैंगनी है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आप किसी भी कीमत पर अपना आपा न खोएँ, नहीं तो परिवार में कभी न मिटने वाली दरार पड़ सकती है। अगर आप कोशिश करें तो आप शांति और तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। एक बंटा हुआ घर बिखर जाता है। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की जरूरत हो सकती है। किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button