seva pakhavaada : मध्यप्रदेश में 75 लाख और बैतूल जिले में डेढ़ लाख पौधे रोपेगा भाजपा युवा मोर्चा; किसान मोर्चा में नियुक्तियां

seva pakhavaada : बैतूल (Betul Update)। आजादी के 75 वें वर्ष में अमृत महोत्सव (Amrit mahotsav) के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) प्रदेश में 75 लाख और बैतूल जिले में डेढ़ लाख पौधों का रोपण करेगा। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने जिला कार्यालय विजय भवन में युवा मोर्चा के हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान (hara bhara madhyapradesh abhiyan) विषय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। पत्रकार वार्ता में संगठन जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे उपस्थित थे।

श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन (Birthday of Prime Minister Narendra Modi) 17 सिंतबर से गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सेवा पखवाड़ा के तहत पार्टी के मोर्चा और प्रकोष्ठ भी कार्यक्रम करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे देश में पौधारोपण और रक्तदान शिविर (blood donation camp) आयोजित करेगा। श्री शुक्ला ने कहा कि बैतूल जिले में पौधारोपण हेतू युवा मोर्चा द्वारा पंचायत स्तर तक टीम का गठन किया गया। जो पौधारोपण के साथ संरक्षण का कार्य करेगी।

उन्होंने बताया कि पौधारोपण सभी प्रजातियों का और फलदार व छायादार पौधों का किया जाएगा। श्री शुक्ला ने बताया कि अभियान तीन चरणों में होगा। जिसमें प्रत्येक चरण में पूरे प्रदेश में 25-25 लाख और जिले में 50-50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। अभियान की शुरूआत 11 सिंतबर से कर दी गई है। शुभारंभ अवसर पर प्रत्येक मंडल में 100-100 पौधे लगाए गए। पत्रकार वार्ता में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने अभियान की कार्ययोजना की संक्षिप्त जानकारी दी।

प्रमोद हारोड़े बने प्रभारी, विकास महाजन सह प्रभारी

भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) के जिलाध्यक्ष महेश्वरसिंह चंदेल ने प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी, जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से मोर्चा में आईटी के जिला प्रभारी व सह प्रभारी और सोशल मीडिया के विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की है। जिला कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आईटी में प्रमोद हारोड़े आमला प्रभारी और विकास महाजन अमदर को सह प्रभारी बनाया गया है। सोशल मीडिया में विधानसभा प्रभारियों में शुभम ढाबले बैतूल, तरूण देशमुख आमला, उमेश साहू मुलताई, कृष्णा सोनी घोड़ाडोगरी और बलराम प्रजापति को भैंसदेही विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles