Sarkari Naukari : एमपी में 21123 नए पद सृजित, युवाओं को मिलेगी नौकरी

Sarkari Naukari : नौकरी का इंतजार कर रहे मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए 22 अक्टूबर 2024 का दिन ऐतिहासिक कहा जा सकता है। वह इसलिए कि आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की मंत्रि-परिषद ने एक ही दिन में 21123 नए पदों के सृजन को स्वीकृति दी है। इनमें से 7977 पद स्वास्थ्य विभाग के हैं वहीं 13146 पद महिला बाल विकास विभाग के हैं। इन पर जल्द ही नियुक्तियां होंगी।

Sarkari Naukari : एमपी में 21123 नए पद सृजित, युवाओं को मिलेगी नौकरी

Sarkari Naukari : नौकरी का इंतजार कर रहे मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए 22 अक्टूबर 2024 का दिन ऐतिहासिक कहा जा सकता है। वह इसलिए कि आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की मंत्रि-परिषद ने एक ही दिन में 21123 नए पदों के सृजन को स्वीकृति दी है। इनमें से 7977 पद स्वास्थ्य विभाग के हैं वहीं 13146 पद महिला बाल विकास विभाग के हैं। इन पर जल्द ही नियुक्तियां होंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि आज मंत्रि-परिषद में स्वास्थ्य विभाग में नए पदों के सृजन की मंजूरी मिली है। जिससे जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मंत्रि-परिषद ने 454 नवीन व उन्नयित स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभावी उपयोग के लिए 7977 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की है।

इतने नए व उन्नयित अस्पताल

उल्लेखनीय है कि इन 454 नवीन व उन्नयित स्वास्थ्य संस्थाओं में 3 जिला चिकित्सालय, 53 सिविल अस्पताल, 29 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 208 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 161 उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

किस तरह के कितने हैं पद

नवीन सृजित पदों में 5 हजार 936 नियमित पद, 452 संविदा पद और 1589 पद आउटसोर्सिंग एजेंसी से भरे जाएंगे। इन नवीन सृजित पदों के लिए 351 करोड़ 17 लाख रुपये के वार्षिक अनुमानित व्यय की मंत्रि-परिषद ने स्वीकृति प्रदान की है।

कहां कितनी होंगी नियुक्तियां

3 नवीन जिला चिकित्सालयों में 153 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। जिससे इन अस्पतालों में कुल 450 पद सुनिश्चित किए गए हैं। 53 सिविल अस्पतालों के लिए 3012 नए पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिससे इन अस्पतालों में कुल 4183 पद उपलब्ध होंगे।

29 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 1048 नए पद सृजित किए गए हैं, जिससे इन केंद्रों में कुल मानव संसाधन 1189 हो जायेंगे। 208 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 3120 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। 161 उप स्वास्थ्य केंद्रों में 644 नवीन पद सृजित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों के उन्नयन से 12 हजार से अधिक नौकरियाँ

इधर महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 84 हजार 659 आंगनवाड़ी केन्द्र और 12 हजार 670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हैं। प्रदेश में संचालित मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों का पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्रों के रूप में उन्नयन किये जाने का निर्णय मंत्रि-परिषद ने लिया है।

बीते साल लिया था यह निर्णय

महिला-बाल विकास मंत्रालय द्वारा मई 2023 में आंगनवाड़ी सेवाएं अंतर्गत संचालित सभी मिनी आंनगवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्रों में उन्नयन किये जाने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय को आज अमली जामा पहनाया गया है। मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का प्रावधान था।

सहायिका का अतिरिक्त पद मिला

अब इन केन्द्रों के उन्नयन के पश्चात मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के स्थान पर एक पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक पद आंगनवाड़ी सहायिका का होगा। इसके अतिरिक्त उन्नयित 25 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एक पर्यवेक्षक के पद का प्रावधान है।

इससे प्रदेश की कुल आंगनवाड़ी संख्या अनुसार पर्यवेक्षकों के 476 नवीन पद, 12 हजार 670 आंगनवाड़ी सहायिका सहित कुल 13 हजार 146 नवीन पद स्वीकृत किये जाने का निर्णय लिया गया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button