Sambal Yojana: इन 30591 खातों में कल पहुंचेगी 678 करोड़ की राशि, लंबे समय से था इंतजार
Sambal Yojana: Amount of Rs 678 crore will reach these 30591 accounts tomorrow, was waiting for a long time
Sambal Yojana : (भोपाल)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 मार्च को ग्वालियर जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता योजना की राशि का वितरण करेंगे। प्रदेश के 30 हजार 591 प्रकरणों में सहायता राशि 678 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से हितग्राहियों को अंतरित की जाएगी।
इस मौके पर श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रमुख सचिव श्रम सचिन सिन्हा भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में म.प्र. भवन संनिर्माण कर्मकार मण्डल, संबल योजना और म.प्र. श्रम कल्याण मण्डल की योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये जायेंगे।
अभी तक इतनी राशि वितरित (Sambal Yojana)
प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2018 में प्रारंभ संबल योजना में अब तक कुल 5 लाख 25 हजार से अधिक प्रकरणों में 4 हजार 900 करोड़ रुपए से अधिक के हितलाभ वितरित किये जा चुके है। संबल योजना प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है।
किस मामले में कितनी राशि (Sambal Yojana)
इसमें अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। इसी प्रकार स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये, आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रूपये तथा अंतिम संस्कार सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं, साथ ही श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाती है। मध्यप्रदेश की यह योजना देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय है।
आयुष्मान योजना का भी लाभ (Sambal Yojana)
म.प्र. भवन संनिर्माण कर्मकार मण्डल द्वारा निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार के 41 लाख 35 हजार व्यक्तियों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जा चुका है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 17 लाख से अधिक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार के लिये मंडल के माध्यम से 19 योजनाएं संचालित हैं। इनमें से अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों की मृत्यु होने पर तथा स्थायी एवं आंशिक अपंगता पर सहायता प्रदान की जाती है।
इन सात योजनाओं का संचालन (Sambal Yojana)
म.प्र. श्रम कल्याण मण्डल द्वारा राज्य के संगठित क्षेत्र के लगभग 7 लाख श्रमिकों के हित में 7 योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसमें विवाह सहायता, कल्याणी सहायता, छात्रवृत्ति, अंत्येष्टि सहायता, उत्तम श्रमिक एवं श्रमिक साहित्य पुरूस्कार योजनाएं प्रमुख है।
- यह भी पढ़ें: MP Gehun Kharidi: मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर पंजीयन की तारीख बढ़ी, जल्द करें रजिस्ट्रेशन
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇