Salaar Box Office Collection Day 5: सालार है नंबर 1, सिर्फ 5 दिन में कमाए 400 करोड़

Salaar Box Office Collection Day 5: सालार है नंबर 1, सिर्फ 5 दिन में कमाए 400 करोड़
Salaar Box Office Collection Day 5: सालार है नंबर 1, सिर्फ 5 दिन में कमाए 400 करोड़

Salaar Box Office Collection Day 5: प्रभास स्टारर सालार 22 दिसंबर 2023 यानी शुक्रवार को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रभास की इस फिल्म का दर्शकों को बेसबरी से इंतजार था। रिलीज होते ही पहले दिन से ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

आज रिलीज के पांचवे दिन भी सिनमाघरों में धमाल मचा रखा है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म सालार शुक्रवार को सिनेमाघरों में तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हो गई है। (Salaar Box Office Collection Day 5)

फिल्म में प्रभास, श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। सालार ने रिलीज डे पर बॉक्स ऑफिस (Salaar Box Office Collection Day 5) पर 90.7 करोड़ से धुआंधार ओपनिंग ली। वहीं दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 56.35 करोड़ का कलेक्शन किया।

तीसरे दिन कलेक्शन का ग्राफ फिर ऊपर गया और फिल्म ने 62.05 करोड़ रुपए कमा लिए। चौथे दिन भी फिल्म दर्शकों को सिनामघरों तक खींच लाने में कामयाब हुई और 42.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया। आज सालार के पांचवें दिन का कलेक्शन बताया गया है। (Salaar Box Office Collection Day 5)

Salaar के पांचवें दिन का कलेक्शन (Salaar Day 5 Box Office Collection)

शरुआती आंकड़ों की मानें तो सालार ने पांचवें दिन 45 से 50 करोड़ के बीच कमाई की। चार दिनों में ही सालार केवल भारत में 250 करोड़ का कारोबार कर चुकी थी। अगर पांचवें दिन का कलेक्शन (Salaar Box Office Collection Day 5) भी जोड़ लिया जाए तो प्रभास की सालार ने अब तक 300 करोड़ के आसपास कमा लिए हैं। जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 450 करोड़ के पार पहुंच गया है।

शाहरुख खान की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों को छोड़ा पीछे (Salaar Day 5 Box Office Collection)

बता दें कि सालार ने ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों जवान और पठान को भी पीछे छोड़ दिया था। पठान और जवान ने वर्ल्डवाइड 106 करोड़ और 129 करोड़ की कमाई की थी।

वहीं रणबीर कपूर की एनिमल ने दुनियाभर में पहले दिन 116 करोड़ का बिजनेस किया था। सालार अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में फिल्म और क्या कमाल करती है। (Salaar Box Office Collection Day 5)

मनोरंजन अपडेट और देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles