Roti ke Jyotish Upay: रोटी के इन अचूक उपायों से जीवन भर नहीं आएगी धन-संपत्ति की परेशानी

Roti ke Jyotish Upay, Roti ke Upay Basi Roti ke Upay, Roti Astro Remedies, Basi Roti ke Upay, Roti ke Jyotish Upay 2023, Basi Roti ke Upay in Hindi, सोया भाग्य जगाने के उपाय, सिंदूर के टोटके, ग्रामीण टोटके, नमक से शत्रु का नाश, लहसुन और काले धागे का टोटका, सुई से टोटका, जमीन बेचने का टोटका, तवे पर रोटी पर रोटी गिरने से क्या होता है

Roti ke Jyotish Upay: रोटी के इन अचूक उपाय से जीवन भर नहीं आएगी धन संपत्ति की परेशानी
Source: Credit – Social Media

Roti ke Jyotish Upay: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने के लिए सही तरीके और कुछ नियम होते हैं। इसमें भोजन भी शामिल है। चूंकि भोजन से ही हमें जीवन जीने की ऊर्जा मिलती है, इसलिए भोजन को पकाने से लेकर खाने तक सभी बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। हिंदू धर्म-शास्‍त्रों में रोटी पकाने, खाने से लेकर रोटी के कुछ उपाय भी बताए गए हैं। ठीक ऐसे ही रोटी बनाने से जुड़े कुछ ऐसे नियम हैं जो धर्म की नींव पर खड़े हैं।

रसोई में बनने वाली रोटी सिर्फ पेट को भरने के लिए ही नहीं बल्कि आपकी किस्मत बदलने के काम भी आ सकती है। रोटी से जुड़े ये उपाय बेहद कारगर हैं। रोटी के ये उपाय अमीर बनाते हैं और कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होने देते हैं। आज हम रोटी से जुड़ा एक ऐसा अचू‍क उपाय जानते हैं जिसे रोज करने वाला व्‍यक्ति कभी गरीब नहीं होता है, बल्कि उसके पास हमेशा धन बढ़ता ही जाता है।

हिंदू धर्म में गाय को माता माना गया है। गाय की पूजा करना, गाय की सेवा करना सारे पापों से मुक्ति दिलाता है और मृत्‍यु के बाद बैकुंठ में स्‍थान दिलाता है। इसलिए ऋषि-मुनि और राजा-महाराजा गाय पालते थे, गौ सेवा करते थे। गौदान को महादान माना गया है। आज के समय में सभी के लिए ये काम करना संभव नहीं है, लेकिन धर्म-शास्‍त्रों में बताया गया रोटी का एक उपाय बहुत लाभ कराता है। यह उपाय करने से व्‍यक्ति के जीवन के सारे कष्‍ट दूर होते हैं, उसे अपार सुख-समृद्धि मिलती है।

पहली रोटी गाय को दें (Roti ke Jyotish Upay)

हिंदू धर्म में रोज पहली रोटी को खिलाने के लिए कहा गया है। रोजाना पहली रोटी गौ माता को खिलाने से सारे देवी-देवता प्रसन्‍न होकर कृपा करते हैं। जिस घर में रोजाना पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है, वहां हमेशा खूब धन-समृद्धि रहती है। मां लक्ष्‍मी की कृपा से धन-धान्‍य के भंडार भरे रहते हैं। कष्‍ट दूर होते हैं।

आखिरी रोटी कुत्‍ते को दें (Roti ke Jyotish Upay)

ज्‍योतिष में कुत्‍ते का संबंध शनि और राहु से जोड़ा गया है। रोजाना आखिरी रोटी कुत्‍ते को देने से कुंडली के कई दोष दूर होते हैं। कुंडली में शनि दोष हो या राहु-केतु दोष हो तो रात को आखिरी में बनाई जाने वाली रोटी कुत्‍ते को खिलाएं। इससे आपकी कई समस्‍याएं दूर हो जाएंगी। आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे। इसके अलावा कौए या पक्षियों को भी भोजन देना जीवन के कई संकटों से बचाव करता है।

रोटी के चमत्कारी उपाय

  • कुंडली में राहु की स्थिति खराब हो या राहु दोष हो तो इसे दूर करने के लिए रोटी का उपाय कारगर साबित होता है। ताजी या बासी रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं। 15 दिनों तक लगातार ऐसा करने से राहु दोष दूर होता है।
  • कुंडली में पितृ दोष है तो अमावस्या के दिन दो रोटी और चावल की खीर बनाएं। अब रोटी में खीर रखकर इसे कौए को खिलाएं। इससे पितृ दोष कटता है।
  • घर में अक्सर कलेश या लड़ाई-झगड़े का महौल रहता है तो इसे सही करने के लिए खाना बनाते समय पहली रोटी कुत्ते के लिए निकालें। ऐसा करने से परिवार का माहौल ठीक रहता है।
  • आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो रोटी में चीनी डालकर चीटियों को खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक मुसीबतों से छुटकारा मिलता है।
  • खाने की पहली रोटी गाय के नाम पर निकालें और उसे खिलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। ग्रह दोषों से छुटकारा पाना चाहते हैं उन्हें तीन तरह की कच्ची दाल रोटी में रखकर इसे गौ माता को खिलाएं।
  • मछलियों को रोटी के टुकड़े खिलाने से तरक्की मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

Related Articles