RBI Repo Rate : आरबीआई ने रेपो रेट पर लिया अहम फैसला, इतनी हो जाएगी लोन की किस्त

RBI Repo Rate: RBI took an important decision on the repo rate, this much will be the loan installment

RBI Repo Rate : आरबीआई ने रेपो रेट पर लिया अहम फैसला, इतनी हो जाएगी लोन की किस्त
Source: Credit – Social Media

RBI Repo Rate : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति की घोषणा कर दी है। 3 दिनों तक चली इस अहम बैठक में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसमें जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए गए हैं। आरबीआई ने रेपो रेट को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। इसके बाद से अब आपको लोन की किस्त कितनी भरनी होगी। यह सवाल सबके मन में आ रहा है हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

अब तक 6 बार बढ़ाया गया रेपो रेट (RBI Repo Rate)

इस समय रेपो रेट 6.50 फीसदी पर है। जो कि पिछली बार ही की तरह हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। मई 2022 के बाद 6 बार रेपो दरों में इजाफा किया जा चुका है। जिसका असर लोन लेने वाले लोगों पर पड़ता है। लोन की ईएमआई बढ़ जाती है। साथ ही पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन और अन्य प्रकार के लोन महंगे हो जाते हैं।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास के मुताबिक अर्थव्यवस्था और महंगाई को घरेलू और वैश्विक स्तर पर कई चुनौतीयां मिल रही है। जिसमें बैंकिंग संकट, भू-राजनीतिक तनाव और प्राइसिंग प्रेशर शामिल है। इसके बावजूद एमपीससी बैठक में रेपो दरों में बदलाव न करने का निर्णय लिया है।

केन्द्रीय बैंक ने महंगाई (Inflation Rate) के अनुमान में कटौती की है। वितवर्ष 2023-24 में महंगाई दर 5.2 फीसदी बढ़ सकती है। इससे पहले 5.3 फीसदी का अनुमान लगाया गया था। सीपीआई इंफ्लेशन को लेकर भी आरबीआई ने नए अनुमान लगाए हैं। अप्रैल-जून 2023 में सीपीआई इंफ्लेशन का अनुमान 5.0 फीसदी से बढ़ा कर 5.1 फीसदी कर दिया गया है। वहीं जुलाई-सितंबर 2023 और अक्टूबर-दिसंबर के लिए CPI Inflation अनुमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यह अभी भी 5.4 फीसदी पर बरकरार है।

Related Articles