Rashifal 23 Oct 2024: इस राशि को गृहस्थ जीवन को लेकर हो सकता है तनाव

Rashifal 23 Oct 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 23 Oct 2024: इस राशि को गृहस्थ जीवन को लेकर हो सकता है तनाव
⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 23 Oct 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

आज का सुविचार

पानी की एक बूँद
गरम तवे पर गिरे तो
मिट जाती है
कमल के पत्ते पर गिरे तो
मोती की तरह चमकने लगती है
और सीप में गिर जाये तो
मोती बन जाती है
पानी की बूँद वही है
बस संगत का प्रभाव है

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत्- 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत्- 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) आश्विन माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह
तिथि- सप्तमी 25:18:17
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 07 कार्तिक गते
नक्षत्र- पुनर्वसु 30:14:40
योग- शिव 06:57:55, पश्चात-सिद्ध
करण- विष्टिभद्र 13:16:53, पश्चात-बव
सूर्य- तुला राशिगत
चंद्र- मिथुन 24:00:51, पश्चात-कर्क राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन- दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:28:14
सूर्यास्त- 17:42:02
दिन काल- 11:13:47
रात्रि काल- 12:46:52
चंद्रास्त- 12:39:09
चंद्रोदय- 22:53:38
राहू काल- 12:05-13:29 अशुभ
यम घंटा- 07:52-09:17 अशुभ
अभिजित- 11:43-12:28 अशुभ
प्रदोष- 17:42-20:17 तक
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष:- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 06:28-07:52
अमृत- 07:52-09:17
शुभ- 10:41-12:05
चर- 14:54-16:18
लाभ- 16:18-17:42

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 19:18-20:54
अमृत- 20:54-22:30
चर- 22:30-24:05
लाभ- 27:17-28:53

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य- माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र- मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल- मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध- पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु- पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र- हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि- नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 06:28-07:24
चन्द्र- 07:24-08:21
शनि- 08:21-09:17
बृहस्पति- 09:17-10:13
मंगल- 10:13-11:09
सूर्य- 11:09-12:05
शुक्र- 12:05-13:01
बुध- 13:01-13:57
चन्द्र- 13:57-14:54,
शनि- 14:54-15:50
बृहस्पति- 15:50-16:46
मंगल- 16:46 – 17:42

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 17:42-18:46
शुक्र- 18:46-19:50
बुध- 19:50-20:54
चन्द्र- 20:54-21:58
शनि- 21:58-23:02
बृहस्पति- 23:02-24:05
मंगल- 24:05-25:09
सूर्य- 25:09-26:13
शुक्र- 26:13-27:17
बुध- 27:17-28:21
चन्द्र- 28:21- 29:25
शनि- 29:25-30:29

आज 23 अक्टूबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातकों के लिए काफी अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। बातचीत में सावधान रहें। क्रोध से स्थिति और खराब हो सकती है। अपने कीमती सामान का खुद ख्याल रखें। गलत यात्राओं में भी समय जाया हो सकता है। व्यापार में हर छोटी बात को गंभीरता से लें। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य का मूल्य अच्छी तरह से बना रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।

2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप आय व व्यय का एक बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना व अपने कुल का नाम रोशन करेंगे, जो लोग एक नौकरी को छोड़ कर दूसरी में जाना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कामों के होने के बाद भी तरक्की मिलती दिख रही है, लेकिन दिन की शुरुआत काफी धीमी रहेगी। फिर भी बाद में आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञों को लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त रहेगा। मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को घर के बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन का पालन करने से आपकी कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। किसी रिश्तेदार के संबंध में शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्थान परिवर्तन से संबंधित कोई योजना भी बनेगी। इसलिए अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। किसी बाहरी व्यक्ति को पारिवारिक मामलों में दखल न देने दें। कार्यक्षेत्र में अपने कागजात और फाइलें तैयार रखें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – बैंगनी है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों का जीवन सुखमय रहने वाला है। आपको अपने अच्छे कामों के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है और नौकरी से जुड़े जातक अपने अधिकारियों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी उनको आसानी से मिल जाएगी। आपको यदि किसी काम में जल्दबाजी के कारण कोई समस्या हो, तो उसमें आप अपने अधिकारियों से बातचीत करें। गृहस्थ जीवन में आप किसी बात को लेकर तनावमय रहेंगे, लेकिन उसमें आपको जीवन साथी की बातों पर विचार विमर्श करना होगा। यदि आपकी गलती हो, तो आपको माफी भी मांगनी होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों का अच्छा रहेगा। आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, दूसरों के प्रति स्नेह भाव बनाएं रखें। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आपको आय के नवीन स्रोत मिलेंगे। बड़ों की सलाह मिलेगी, साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा। आपको हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सुनहरा हरा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक का समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में अच्छा बीतेगा। लिया गया कोई महत्वपूर्ण निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए अच्छी स्थिति पैदा करेगा। इस समय स्थितियां अनुकूल हैं। आर्थिक मामलों में अधिक समझ और चर्चा के साथ निर्णय लें। थोड़ी सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। दूसरे लोगों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। कार्यक्षेत्र में आपको अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – आसमानी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रहने वाला है, लेकिन आपको अपने खानपान के मामलों में लापरवाही नहीं बरतनी है, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के रंग में रंगे नजर आएंगे। आपको कोई जोखिम उठाना लाभदायक रहेगा। आपके घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, जो सुलझ सकती है। आपको किसी मित्र से बातचीत करते समय उनकी बात का पूरा ध्यान रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – सफेद है।

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों का सुख शांति से भरा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आपको प्रमोशन से जुडी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों का ग्रह गोचर पूरी तरह से आपके पक्ष में है। आपकी आर्थिक स्थिति स्वस्थ और मजबूत रहेगी। आलस छोड़ो और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह जागरूक हो जाओ। घर का कोई विवादित मामला भी सुलझ सकता है। अपनी भावनाएं नियंत्रित करें। इसलिए जरूरी है कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। भूमि या वाहन से संबंधित ऋण लेने से पहले परामर्श करें। व्यवसाय में क्षेत्र के लिए किसी नई योजना के बारे में सोचें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – केसरिया है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपको जीवनसाथी की बातों को सुनने व समझने के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। यदि आपने अपने काम को बाद पर टाला, तो आपको समस्या हो सकती है। आपको किसी पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवा पाए थे, तो वह मिलवा सकते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नीला है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों का बढ़िया रहेगा। परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है। कविता लिखने की शौकीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियाँ आएँगी। सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके प्रस्ताव पर सोच विचार करने का समय लेंगे। स्वास्थ्य फिट रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button