Rashifal 18 Oct : इन राशियों का आज गुड लक, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Rashifal 18 Oct: पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 18 Oct : इन राशियों का आज गुड लक, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 18 Oct: पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

आज का सुविचार

नदी जब निकलती है तो कोई नक्शा पास नहीं होता कि सागर कहाँ है
बिना नक्शे के सागर तक पहुंच जाती है
इसलिए कर्म करते रहिएं
नक्शा तो भगवान पहले ही बनाकर बैठे हैं
आपको तो सिर्फ बहना ही है!!

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत्- 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत्- 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) आश्विन माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह
तिथि- प्रथम 13:14:45, पश्चात-द्वितीया
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 02 कार्तिक गते
नक्षत्र- अश्विनी 13:25:25, पश्चात-भरणी
योग- वज्र 21:33:03
करण- कौलव 13:14:45, पश्चात-तैतुल
सूर्य- तुला राशिगत
चंद्र- मेष राशिगत
ऋतु- शरद, अयन- दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:25:02
सूर्यास्त- 17:46:51
दिन काल- 11:21:48
रात्रि काल- 12:38:48
चंद्रोदय- 18:19:36
चंद्रास्त- 30:46:08
राहू काल- 10:41-12:06 अशुभ
यम घंटा- 14:56-16:22 अशुभ
अभिजित- 11:43-12:29 शुभ
प्रदोष- 17:47-20:21 तक
गंड मूल- 06:25-13:25 अशुभ
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र दोष होता है। द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैगन या कटेहरी खाना वर्जित है। पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 06:25-07:50
लाभ- 07:50-09:15
अमृत- 09:15-10:41
शुभ- 12:06-13:31
चर- 16:22-17:47

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 20:27-22:31
शुभ- 24:06-25:41
अमृत- 25:41-27:16
चर- 27:16-28:51

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य- माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र- मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल- मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध- पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु- पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र- हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि- नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शुक्र- 06:25-07:22
बुध- 07:22-08:19
चन्द्र- 08:19-09:15
शनि- 09:15-10:12
बृहस्पति- 10:12-11:09
मंगल- 11:09-12:06
सूर्य- 12:06-13:03
शुक्र- 13:03-13:59
बुध- 13:59-14:56
चन्द्र- 14:56-15:53
शनि- 15:53-16:50
बृहस्पति- 16:50 – 17:47,

रात्रि का होरा चक्र

मंगल- 17:47-18:50
सूर्य- 18:50-19:53
शुक्र- 19:53-20:57
बुध- 20:57-21:59
चन्द्र- 21:59-23:03
शनि- 23:03-24:06
बृहस्पति- 24:06-25:09
मंगल- 25:09-26:13
सूर्य- 26:13-27:16
शुक्र- 27:16-28:19
बुध- 28:19-29:22
चन्द्र- 29:22-30:26

आज 18 अक्टूबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा। आप अपने अनुयायियों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मित्रों के साथ घरेलू सामान की खरीदारी करेंगे। साथ ही बच्चों को नए वस्त्र भी मिल सकते हैं। नई व्यावसायिक योजना पर काम करने के लिए यह आपके लिए अनुकूल समय है। आप निपुणता से काम लेंगे और उसमें आपको सफलता मिलेगी। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – बैंगनी है।

2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुखों के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों के सहयोग से किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे परिवार में खुशियां रहेंगी, लेकिन सेहत के लिहाज से दिन थोड़ा नरम गरम रहेगा जिसके कारण से आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आपको किसी काम के लिए जिद नहीं करनी है, नही तो वह गलत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपको यदि किसी के खिलाफ कुछ गलत बातें बताएं, तो आपको सुनकर फौरन रिएक्शन देने से बचना होगा। माता-पिता से आप कोई लेन देन कर सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – बैंगनी है।

3 मिथुन राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत लगायेंगे, ये मेहनत आपको भविष्य में नई ऊंचाईयों तक ले जाएगी। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को फायदा होगा। विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – महरून है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने बड़ों और सज्जनों का सम्मान करने में सबसे आगे रहेंगे। आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागेगा और आपको हर काम में सफलता मिलेगी। घर के कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है और घर की साफ-सफाई पर भी जोर रहेगा। प्रेम संबंधों में भावुकता देखने को मिलेगी इसलिए आप सोच-समझकर बात करें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़ने के लिए रहेगा। जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपको संतान की संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा। आपके कुछ रक्त संबंधी रिश्ते मजबूत होंगे। आपके कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं आपको अवश्य पूरी करनी होंगी, नहीं तो वह बाद में समस्या खड़ी कर सकते हैं। कला कौशल से जुड़कर आप कुछ धन कमा सकते हैं और आपकी अपने किसी परिजन से मुलाकात होगी, जिसके बाद परिवार में जश्न जैसा माहौल रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – क्रीम है।

6 कन्या राशि :- आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतरीन रहने वाला है। अगर आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो अपने बजट के अनुसार ही पैसे इन्वेस्ट करना अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट पिछले दिनों के छूटे सिलेबस को पूरा करेंगे। सिंगर्स को उनके अच्छे परफॉर्म के लिए अवार्ड मिलेगा। महिलाएं घरेलू काम काज में व्यस्त रहेंगी। अपने आप पर कॉन्फिडेंस रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – श्याम है।

7 तुला राशि :- आज के दिन आप अपनी बुद्धि और चतुराई का परिचय देकर अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे आपके मित्रों और संबंधियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आपके घर में कोई धार्मिक कार्य पूरा होगा। आपकी जिद परिवार को परेशान कर सकती है। मित्रों के साथ कहीं जाने को लेकर विवाद हो सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों का आपके ऊपर बहुत फर्क पड़ेगा। आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। परिवार में किसी सदस्य को पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है, जिससे आपका और आपके कुल का नाम रोशन होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने जूनियर से किसी काम को आसानी से निकलवा पाएंगे और माता-पिता आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों को भी डाल सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

9 धनु राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मन के साथ होने वाली है। सिविल इंजीनिरिंग कर रहे छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। बच्चों के साथ शौपिंग पर जायेंगे। जॉब की तालाश खत्म होगी, अच्छी जॉब का ऑफर आयेगा। जो लोग कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, उनका प्लान किसी कारणवश अंतिम समय में कैंसिल हो सकता है। फिजूल के खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नारंगी है।

10 मकर राशि :- आज के दिन किसी से बेवजह तकरार होगी। माता से किसी बात पर कहा-सुनी हो सकती है, अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा। शरीर में चुस्ती-फुर्ती रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय आपको अच्छी सिद्धि प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में दिन लाभदायक रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। दांपत्य जीवन में आपको जीवनसाथी से अपने प्यार का इजहार करना होगा। उसके बाद जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग विभिन्न मोर्चों पर काम कर सकते हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नौकरी के साथ साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को भी करना होगा। कामकाज ढूंढ रहे लोग तेजी से आगे बढ़ेंगे और उन्हें कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीला है।

12 मीन राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपके जीवनसाथी कोई जरुरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। हर्बल मेडिसिन का बिजनेस कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा। राजनीति से जुड़े लोग कोई सभा आयोजित करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *