Rashifal 17 Oct 2024 : इस राशि के जातकों को मिलेंगी खुशियां, नई संपत्ति खरीदेंगे

Rashifal 17 Oct 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 17 Oct 2024 : इस राशि के जातकों को मिलेंगी खुशियां, नई संपत्ति खरीदेंगे

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 17 Oct 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

आज का सुविचार

जीवन शतरंज के खेल की तरह है
आप उठाये गए कदम वापस नहीं ले सकते
लेकिन आप अगले कदम बेहतर बना सकते है…!
हर कोशिश में शायद सफलता
नहीं मिल पाती
लेकिन हर सफलता
का कारण कोशिश ही होती है…!

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत्- 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत्- 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) आश्विन माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) आश्विन माह
तिथि- पूर्णिमा 16:55:26, पश्चात-प्रथम
दिन- प्तगुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 01 कार्तिक गते
नक्षत्र- रेवती 16:19:20, पश्चात-अश्विनी
योग- हर्षण 25:40:43
करण- विष्टिभद्र 06:47:54, पश्चात-बव
सूर्य- कन्या 07:41:59, पश्चात-तुला राशिगत
चंद्र- मीन 16:19:20, पश्चात-मेष राशिगत
ऋतु- शरद, अयन- दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:24:25
सूर्यास्त- 17:47:51
दिन काल- 11:23:26
रात्रि काल- 12:37:10
चंद्रोदय- 17:40:35
चंद्रास्त- 30:45:31
राहू काल- 13:32-14:57 अशुभ
यम घंटा- 06:24-07:50 अशुभ
अभिजित- 11:43-12:29 शुभ
प्रदोष- 17:48-20:21 तक
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ
पंचक5- 06:24-16:19 अशुभ
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है। प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 06:24-07:50
चर- 10:41-12:06
लाभ- 12:06-13:32
अमृत- 13:32-14:57
शुभ- 16:22-17:48

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 17:48-19:23
चर- 19:23-20:57
लाभ- 24:06-25:41
शुभ- 27:16-28:50
अमृत- 28:50-30:25

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य- माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र- मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल- मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध- पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु- पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र- हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि- नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बृहस्पति- 06:24-07:21
मंगल- 07:21-08:18
सूर्य- 08:18-09:15
शुक्र- 09:15-10:12
बुध- 10:12-11:09
चन्द्र- 11:09-12:06
शनि- 12:06-13:03
बृहस्पति- 13:03-14:00
मंगल- 14:00-14:57
सूर्य- 14:57-15:54
शुक्र- 15:54-16:51
बुध- 16:51-17:48

रात्रि का होरा चक्र

चन्द्र- 17:48-18:51
शनि- 18:51-19:54,
बृहस्पति- 19:54-20:57
मंगल- 20:57-22:00
सूर्य- 22:00-23:03
शुक्र- 23:03-24:06
बुध- 24:06-25:10
चन्द्र- 25:10-26:13
शनि- 26:13-27:16
बृहस्पति- 27:16-28:19
मंगल- 28:19-29:22
सूर्य- 29:22-30:25

आज 17 अक्टूबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि वालों के लिए कठिन रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे और घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे। यदि आप पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ते हैं, तो आपको लाभ होगा। किसी भी मतभेद को जल्द दूर करने का प्रयास करें। महिलाओं का दिन पारिवारिक कार्यों में व्यतीत होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र और युवा पूरी तरह से अपनी पढ़ाई-लिखाई और करियर पर ध्यान देंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।

2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि वालों को जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा, नहीं तो वह गलत हो सकता है। घर परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे और आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपका कोई मित्र आपसे पुराने गिले-शिकवे दूर करने आ सकता है, जिससे आपको बातचीत करके समाप्त करना होगा। भावनात्मक मामलों में आप धैर्य बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी किसी नये वाहन को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी। आप अपने करीबियों पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी मदद से किसी समस्या का भी समाधान कर सकते हैं। आपका कोई जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको समस्या दे सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।

3 मिथुन राशि :- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है, तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सुनहरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के जीवन में कुछ बेहद खुशी के पल आने वाले हैं। आप नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। घर के सदस्यों की समस्याओं को सुलझाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा और सभी से रिश्ते भी मजबूत होंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से सहकर्मी प्रभावित होंगे। कठिन परिश्रम से कठिन कार्य भी पूरे हो जाएंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में आप सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और परिवार में आपका मान सम्मान और ऊंचा होगा। आपके विनम्र स्वभाव से आपको मान सम्मान मिलेगा। कला कौशल से जुड़े लोग अच्छा नाम कमा सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक संस्कारों को पूरा महत्व देंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। मित्र सहायता करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग लाल है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका मिला-जुला रहेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य चेतन्न रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में अपने काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – केसरिया है।

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के परिवार में मौज मस्ती का माहौल रहेगा। दिवाली के मौके पर भाई-बहनों के साथ कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। लोहा और धातु का व्यवसाय करने वालों के लिए समय अनुकूल है। आपको अपने रिश्तेदारों से धन की मदद मिलेगी। आप अपने दैनिक जीवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक घटना को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका बन रही है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – महरून है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कारोबार कर रहे लोग उन्नति पाकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें किसी से भी अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के बाद आपको लाभ मिलेगा और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम में फंस सकते हैं। शासन-सत्ता का भी आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है।आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम पूरा हो जायेगा। आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। आज फास्ट $फूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – मैजेंटा है।

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि वालों में आत्मविश्वास की भरमार रहेगी। आप जल्द ही नया घर बनाने या खरीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। कुछ नई चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करें। परिवार के किसी सदस्य से बहसबाजी की स्थिति बन सकती है लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – ग्रे है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। व्यवसाय की योजना बनाकर काम करेंगे, तो आपके साथी इसमें आपकी पूरी मदद करेंगे। मित्रों के सहयोग से आप कोई छोटा मोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ आपके कुछ तनातनी रहेगी इसलिए आपको किसी भी मामले को शांति से निपटाना होगा। आपको अपने करीबियों का सहयोग मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आप किसी भूमि या भवन आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।

12 मीन राशि :- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाये रखें। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस एकेडमी ज्वाइन किये लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन डील साइन करेंगे, जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरूर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – स्लेटी है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *