Rashifal 16 October 2024 : आज उधार देने से बचें इस राशि के जातक

Rashifal 16 October 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 16 October 2024 : आज उधार देने से बचें इस राशि के जातक
⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 16 October 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

आज का सुविचार

लोगों का आदर केवल उनकी सम्पत्ति के कारण नहीं करना चाहिये, बल्कि उनकी उदारता के कारण करना चाहिये। हम सूरज की महत्ता उसकी उँचाई के कारण नहीं बल्कि उसकी उपयोगिता के कारण समझते हैं। अत: व्यक्ति नहीं अपितु व्यक्तित्व आदरणीय है।

श्री गणेशाय नम:

शुभ् विक्रम् संवत्- 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत्- 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) आश्विन माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) आश्विन माह
तिथि- चतुर्दशी 20:40:06, पश्चात-पूर्णिमा
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 31 आश्विन गते
नक्षत्र- उत्तरभाद्रपदा 22:07:44
योग- ध्रुव 10:08:32, पश्चात- व्याघात
करण- गर 10:30:47, पश्चात-वाणिज्
सूर्य- कन्या राशिगत
चंद्र- मीन राशिगत
ऋतु- शरद, अयन- दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:23:48
सूर्यास्त- 17:48:52
दिन काल- 11:25:04
रात्रि काल- 12:35:32
चंद्रोदय- 17:04:51
चंद्रास्त- 29:57:50
राहू काल- 12:06-13:32 अशुभ
यम घंटा- 07:49-09:15 अशुभ
अभिजित- 11:44-12:29 अशुभ
प्रदोष- 17:49-20:22 तक
गंड मूल- 19:17 से अहोरात्र अशुभ
पंचक4- अहोरात्र अशुभ
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- चतुर्दशी एवं पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 06:24-07:49
अमृत- 07:49-09:15
शुभ- 10:41-12:06
चर- 14:58-16:23
लाभ- 16:23-17:49

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 19:23-20:58
अमृत- 20:58-22:32
चर- 22:32-24:07
लाभ- 27:16-28:50

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य- माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र- मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल- मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध- पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु- पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र- हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि- नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 06:24-07:21
चन्द्र- 07:21-08:18
शनि- 08:18-09:15
बृहस्पति- 09:15-10:12
मंगल- 10:12-11:09
सूर्य- 11:09-12:06,
शुक्र- 12:06-13:03
बुध- 13:03-14:01
चन्द्र- 14:01-14:58
शनि- 14:58-15:55
बृहस्पति- 15:55-16:52
मंगल- 16:52-17:49

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 17:49-18:52
शुक्र- 18:52-19:55
बुध- 19:55-20:58
चन्द्र- 20:58-22:01
शनि- 22:01-23:04
बृहस्पति- 23:04-24:07
मंगल- 24:07-25:10
सूर्य- 25:10-26:13
शुक्र- 26:13-27:16
बुध- 27:16-28:18
चन्द्र- 28:18-29:21
शनि- 29:21-30:24

आज 16 अक्टूबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको घर परिवार में चल रही किसी समस्या को घर के बाहर किसी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा। आपके सुविधाजनक संसाधनों में भी वृद्धि होती दिख रही है। व्यापार में आपकी साख चारों ओर फैलेगी, क्योंकि आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है जिसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आपका कोई विदेश में रह रहा परिजन आपसे मुलाकात करने आ सकता है। यदि आपसे कोई धन उधार मांगे, तो आप उसे देने से बचें, नहीं तो उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। शुभ अंक- 4 और शुभ रंग- गुलाबी है।

2 वृष राशि :- आज के दिन वर्तमान समय में प्रयास करने से आपको उचित सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। लाभकारी यात्राओं का भी योग है। छात्रों की रुचि पढ़ने लिखने में कम रहेगी, मन उलझा रहेगा। घर का माहौल ठीक रखना बहुत जरूरी है, जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में सलाह है कि धन उधार लेने या उधार देने से बचें। अपने व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों को गुप्त रखें। आप व्यवसाय और व्यक्तिगत गतिविधियों में व्यस्त हो सकते हैं। कब्ज, गैस आदि की समस्या हो सकती है। शुभ अंक- 7 और शुभ रंग- नीला है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ दिलाने वाला है। संतान की चिंता कम होगी, अच्छी जॉब लगने से घर में उत्सव सा माहौल बना रहेगा। नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी। आयात-निर्यात का काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। धैर्य रखने से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आपके शत्रु परास्त्र होंगे। घर में बड़े बुजुर्ग की सेहत अच्छी रहेगी। शुभ अंक- 5 और शुभ रंग- हरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन व्यवसाय कर रहे लोग अपने कुछ लंबित पड़ी हुई योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे और सुख शांति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग मान सम्मान पाकर प्रसन्न रहेंगे। आप किसी का भरोसा जीत कर अपनी कुछ मुश्किलों को आसान कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्याएं थीं, तो उनसे आपको निजात मिलेगी, क्योंकि उन्हें कोई विदेश से बेहतर अवसर आ सकता है। आपके कुछ पहले के किए गए निवेश आपको अच्छा लाभ दे सकते हैं। भाई बहन से आप किसी बात के लिए सलाह मशवरा करते नजर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने प्रिय की बातों को सुनना व समझना होगा। शुभ अंक- 3 और शुभ रंग- पीला है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन अपने करीबी रिश्तेदारों को उनकी परेशानियों में मदद करने से आपको सुखद अनुभूति होगी। यदि कोई संपत्ति खरीदने का कार्यक्रम विकसित किया जा रहा है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। गलत कदम और आलोचना में अपना समय बर्बाद न करें। आपकी बदनामी हो सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। रिश्तेदारों से अपने रिश्ते को मधुर रखें। व्यवसाय में आंतरिक व्यवस्था एवं कर्मचारियों के साथ उचित समन्वय बना रहेगा। किसी कारणवश घर पर अधिक समय नहीं दिया जा सकता। पर्यावरण के कारण जोड़ों का दर्द हो सकता है। शुभ अंक- 5 और शुभ रंग- पीच है।

6 कन्या राशि :- आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आप किसी के साथ फालतू वाद-विवाद में न पड़ें। दूसरों के सामने अपनी खुलकर बात रखने का मौका मिलेगा। शुभ अंक- 5 और शुभ रंग- गुलाबी है।

7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को बल मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आपको सावधान रहना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कुछ चिंता बनी हुई थी, तो वह समाप्त होगी। आपके कार्य क्षेत्र में आप अपनी बड़ी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और संतान भी आपकी इस आदत से प्रसन्न रहेंगी। परिवार में किसी बात पर वाद-विवाद करने से अच्छा है आप सुख शांति बनाए रखें, नहीं तो रिश्तो में आपसी तनाव पैदा हो सकता है। शुभ अंक- 1 और शुभ रंग- लाल है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप तय समय पर काम पूरा कर लेंगे। ईश्वरीय शक्ति में दृढ़ विश्वास रखने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। कुछ नया सीखने की चाह में भी समय बीतेगा। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे तनाव इस तरह पैदा हो सकता है कि किया जा रहा काम बाधित होगा। व्यापार और जॉब में कुछ लाभकारी निर्देश मिलेगा। पति-पत्नी अपने बिजी शेड्यूल के चलते एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। असंतुलित खान-पान से पेट में सूजन और एसिडिटी जैसी समस्याएं होंगी। शुभ अंक- 9 और शुभ रंग- बैंगनी है।

9 धनु राशि :- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी, काम करने में सरलता होगी। विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों की मदद मिलेगी, जिससे दोस्ती में मिठास बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याएं खत्म होंगी, घर में सुख शांति का माहौल बनेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। राइटर की कोई किताब पब्लिश हो सकती है। शुभ अंक- 1 और शुभ रंग- नीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए लाभ के अवसर मिलते रहेंगे और आप सभी का पूरा फायदा उठाएंगे। आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है, लेकिन फिर भी उन्हे हंसकर बखूबी निभाएंगे जिससे परिवार के लोग भी आपकी शाबाशी करते नजर आएंगे। आपको किसी संपत्ति के क्रय विक्रय में उसके जरूरी कागजातों पर बहुत ध्यान देना होगा नहीं तो वह आपसे गलत साइन हो सकते हैं। साझेदारी में व्यवसाय की योजना बना रहे लोग अपने साथी से सावधान रहें नहीं तो उनके साथ धोखा करने की पूरी कोशिश कर सकते है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने बड़े नेताओं के नेतृत्व में ही काम करना बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपके अधिकांश मनोवांछित कार्य पूरे होंगे। जिससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और अपनी रुचि से संबंधित गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे। कुछ नकारात्मक स्थितियां आपको परेशान करेंगी लेकिन आप अपनी क्षमता से समाधान निकालने में सफल रहेंगे। बस अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था ठीक से बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल नहीं होने से तनाव रहेगा। सर्दी-खांसी से छाती में संक्रमण हो सकता है। शुभ अंक- 6 और शुभ रंग- हरा है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आपके विरोधी परास्त होंगे। कृषक वर्ग को खेती में अच्छा लाभ होगा, जिससे उनका मन खुशहाल रहेगा। आप किसी नए विषय पर घरवालों से चर्चा करेंगे, आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। नया रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आयेगा। दोस्तों से फोन पर काफी लम्बी बात होगी। शुभ अंक- 7 और शुभ रंग- गुलाबी है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *