Ram Setu Trailer: जोश से भर देगा राम सेतु का धमाकेदार ट्रेलर, इंटरनेट पर लगे जय श्रीराम के नारें, अक्षय कुमार की फिल्म बाजा फाड़ देगी

By
Last updated:

Ram Setu Trailer: जोश से भर देगा राम सेतु का धमाकेदार ट्रेलर इंटरनेट पर लगे जय श्रीराम के नारें अक्षय कुमार की फिल्म बाजा फाड़ देगी

Ram Setu Trailer Review: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म राम सेतु का ट्रेलर (Ram Setu Trailer) रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) नजर आएंगी। ट्रेलर के बैकग्राउंड में बजने वाला राम-राम BGM लाजवाब है। राम सेतु (Ram Setu) का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर जय श्रीराम के नारे लगने शुरू हो गए। लोगों की एक्‍साइटमेंट को देखते हुए लग रहा है कि दिवाली (Diwali 2022) एक दिन बाद सिनेमाघरों में आ रही अक्षय Akshay की फिल्‍म राम सेतु जमकर कमाई कर सकती है।

राम सेतु ट्रेलर रिव्यू | Ram Setu Trailer Review

राम सेतु फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया से होती है। जहां सरकार भारत और श्रीलंका के बीच बने प्राचीन पत्थरों से बने सेतु को तोड़ने की याचिका लगाती है। सरकार राम सेतु को तोडना चाहती है ताकि दोनों देशों के बीच समुद्री ट्रांस्पोर्टेशन को बढ़ावा मिल सके। मगर राम सेतु भारत की पहचान और हिन्दुओं की आस्था का केंद्र और रामायण के भगवान श्री राम से जुड़ा है। तो इसे बचाने के लिए भी विपक्ष सामने आता है। तभी आर्किओलॉजिस्ट अक्षय कुमार की एंट्री होती हैं जिन्हें राम सेतु को यह साबित करने की जिम्मेदारी दी जाती है कि यह कोई नेचुरल फिनोमिना नहीं बल्कि श्री राम जी और उनके द्वारा बनाया गया राम सेतु है। जिसका वर्णन रामायण में है। अक्षय राम सेतु का सर्वेक्षण करने के लिए मिशन पर निकलते हैं। जहां इसे तोड़ने की याचिका लगाने वाली सरकार उन्हें जान से मारने की कोशिश करती रहती है।

Ram Setu VFX: राम सेतु में कमाल का CGI इस्तेमाल किया गया है। चाहे समुद्र के अंदर का नजारा हो या घने जंगल के बीच गुफाओं का सीन। हर एक सीन को कमाल के तरीके से फिल्माया गया है। इस फिल्म में सिनेमेटोग्राफी से लेकर VFX, BGM और एक्शन कमाल का समझ में आ रहा है।

यहां देखिए रोमांचित कर देने वाला राम सेतु का ट्रेलर

सच्‍ची घटना पर आधारित है राम सेतुु| Ram Setu Based On Real Story

राम सेतु फिल्‍म सच्‍ची घटना पर आधारित है। दरअसल, कांग्रेस सरकार ने सत्ता में रहते हुए ना सिर्फ भगवान श्री राम के अस्तित्व को काल्पनिक बताया था बल्कि उनकी निशानी राम सेतु को तोड़ने के लिए याचिका लगाई थी। जिसके बाद वैज्ञानिकों की टीम ने राम सेतु के बारे में गहन शोध किया था और परिणाम आया कि राम सेतु इंसानों द्वारा ही बनाया गया था और यह 5 हज़ार साल पुराना है। अब सुप्रीम कोर्ट ने रामसेतु को तोड़ने की याचिका को ख़ारिज कर दिया था।

राम सेतु की रिलीज डेट| Ram Setu Release Date

दिवाली के ठीक एक दिन बाद 25 अक्टूबर को राम सेतु सिनेमाहाल में रिलीज होगी

https://www.betulupdate.com/34159/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News