Ram Navami In Betul : (बैतूल)। बैतूल जिले में वर्षों से राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम विशाल और भव्य रूप में मनाया जाता है। इस साल भी राष्ट्रीय हिंदू सेना के तत्वावधान में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ यह पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा की तैयारियाँ सम्पूर्ण रूप से हो गई है।
वरिष्ठ सहयोगी प्रफुल्ल ठाकरे ने कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह परमार के निर्देश पर संगठन द्वारा सम्पूर्ण भारत में श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन लगातार कई वर्षों से किया जाता है।

वरिष्ठ सहयोगी लक्ष्मी नारायण यादव ने बताया कि संगठन ने गेंदा चौक से अंबेडकर चौक तक भगवा तोरण, फ्लेक्स, झंडे, भगवा पट्टी से सजावट की है। सजावट देखने के लिए कई हिन्दू परिवार पहुँच रहीं है। सजावट की जगह जगह प्रशंसा हो रही है।
संगठन के सदस्यों ने हिन्दू समाज से अपील करते हुए कहा है कि शोभा यात्रा प्रारंभ होने के पहले भगवान श्री रामचंद्र जी की महाआरती होगी। जिसमें सम्मिलित हो कर महाप्रसादी का लाभ लें।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇