Rain Forecast 2024 : IMD ने दी Good News, इस साल होगी सामान्य से अधिक वर्षा

Rain Forecast 2024 : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून वर्षा ऋतु (जून-सितंबर) 2024 के लिए लंबी अवधि के पूर्वानुमान आउटलुक को अपडेट किया है। इसके साथ ही जून 2024 के लिए मासिक वर्षा और तापमान पूर्वानुमान जारी किया है।

Rain Forecast 2024 : नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून वर्षा ऋतु (जून-सितंबर) 2024 के लिए अपने दीर्घकालिक पूर्वानुमान आउटलुक को अपडेट किया। नई दिल्ली में एक वर्चुअल मीडिया बातचीत में जून 2024 के लिए मासिक वर्षा और तापमान पूर्वानुमान भी जारी किया। मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ मृत्युंज्य महापात्र ने पूर्वानुमान प्रस्तुत किया।

पूर्वानुमान की मुख्य विशेषताएं

पूरे देश में सामान्य से अधिक वर्षा

मात्रात्मक रूप से, पूरे देश में दक्षिण पश्चिम मॉनसून मौसमी वर्षा ±4 प्रतिशत की मॉडल त्रुटि के साथ लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का 106 प्रतिशत होने की संभावना है। इस प्रकार, मॉनसून सीजन (जून से सितंबर), 2024 के दौरान पूरे देश में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

एलपीए का 106 प्रतिशत संभावित

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मौसमी (जून से सितंबर, 2024 ) वर्षा मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक (एलपीए का 106 प्रतिशत), उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य (एलपीए का 92-108 प्रतिशत) और पूर्वोत्तर भारत (<एलपीए का 94 प्रतिशत) में सामान्य से कम होने की संभावना है।

कृषि क्षेत्रों में जमकर बरसेंगे बदरा

देश के अधिकांश वर्षा आधारित कृषि क्षेत्रों वाले मॉनसून कोर जोन (एमसीजेड) में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मौसमी वर्षा सामान्य से अधिक (एलपीए का 106 प्रतिशत) होने की संभावना है।

केवल इन क्षेत्रों में कम बारिश (Rain Forecast 2024)

उत्तर पश्चिम भारत के उत्तरी भाग, पूर्वोत्तर भारत और मध्य भारत के पूर्वी भाग और पूर्वी भारत के आसपास के क्षेत्रों को छोड़कर, जहां सामान्य से सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

जून में ही जमकर होगी बारिश (Rain Forecast 2024)

जून, 2024 के दौरान पूरे देश में सामान्य वर्षा (एलपीए का 92-108 प्रतिशत) होने की सबसे अधिक संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश क्षेत्रों, और मध्य भारत के आसपास के क्षेत्रों और अलग-अलग क्षेत्रों में सामान्य से अधिक मासिक वर्षा होने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के उत्तर पश्चिम भारत के उत्तरी और पूर्वी भागों और मध्य भारत के पूर्वी भाग के कई क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों और दक्षिण प्रायद्वीप के दक्षिणपूर्वी भाग में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

तापमान की यह रहेगी स्थिति (Rain Forecast 2024)

जून में, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से सामान्य से कम तापमान होने की संभावना है, देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत के सुदूर उत्तरी भागों और पूर्व तथा उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य और सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान होने की संभावना है, देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

यहां सामान्य से अधिक गर्मी (Rain Forecast 2024)

जून के दौरान, उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों और मध्य भारत के आसपास के क्षेत्रों में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिन रहने की संभावना है।

कमजोर हो चुका है अल नीनो (Rain Forecast 2024)

इस वर्ष की शुरुआत में भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में देखी गई मजबूत अल नीनो स्थितियां तेजी से कमजोर होकर कमजोर अल नीनो स्थितियों में बदल गई हैं और वर्तमान में ईएनएसओ तटस्थ स्थितियों की ओर बढ़ रही हैं।

नवीनतम जलवायु मॉडल पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि मॉनसून के मौसम की शुरुआत के दौरान ईएनएसओ-तटस्थ स्थितियां स्थापित होने की संभावना है और मॉनसून के मौसम के बाद के भाग के दौरान ला नीना स्थितियां विकसित होने की संभावना है।

हिंद महासागर में है यह स्थिति (Rain Forecast 2024)

वर्तमान में, हिंद महासागर पर तटस्थ हिंद महासागर द्विधु्रव (आईओडी) स्थितियां व्याप्त हैं। कई वैश्विक जलवायु मॉडलों के नवीनतम पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि मॉनसून के मौसम के दौरान सकारात्मक आईओडी स्थितियां विकसित होने की संभावना है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *