Rain Alert : अगले 24 घंटों में इन राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट

Rain Alert : देश के कई हिस्सों में अभी भी मानसून सक्रिय है। यही कारण है कि इन राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तूफान आने का अलर्ट जारी किया है।

Rain Alert : अगले 24 घंटों में इन राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट

Rain Alert : देश के कई हिस्सों में अभी भी मानसून सक्रिय है। यही कारण है कि इन राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तूफान आने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा 17 अक्टूबर 2024 को जारी बुलेटिन में चेतावनी दी गई है कि अगले 24 घंटों में कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (27 सेमी तक) होने की संभावना है।

यहां तेज हवा और तूफान

इसके अलावा तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ तूफान आने की संभावना है।

कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में यह रहेगी स्थिति

केरल, कर्नाटक के तटों और आसपास के लक्षद्वीप क्षेत्र, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका तट के साथ-साथ, तामिलनाडु, आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कई हिस्से और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, जो 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मछुआरों को दी गई यह सलाह

इसी तरह उत्तरी तमिलनाडु और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों और दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 40 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *