Rain Alert : आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान दाना, इन राज्यों में आज भारी वर्षा

Rain Alert : पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर कल (22 अक्टूबर) का गहरा दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। इसके साथ ही यह एक चक्रवाती तूफान 'दाना' के रूप में में बदल गया है। इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Rain Alert : आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान दाना, इन राज्यों में आज भारी वर्षा

Rain Alert : पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर कल (22 अक्टूबर) का गहरा दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। इसके साथ ही यह एक चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के रूप में में बदल गया है। इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र नई दिल्ली द्वारा आज 23 अक्टूबर 2024 को जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ आज सुबह 5.30 बजे पारादीप (ओडिशा) से लगभग 560 किमी दक्षिण पूर्व में, सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 630 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 630 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था। अब इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 तारीख की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

120 तक पहुंचेगी रफ्तार

इस गंभीर चक्रवाती तूफान दाना के 24 की रात से 25 अक्टूबर, 2024 की सुबह के दौरान पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों को पार करने की संभावना है। चक्रवाती तूफान के कारण 110 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी और भारी तबाही मचा सकती है। इसके चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ आसपास के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है।

आज इन राज्यों में भारी बारिश

इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7 सेमी या उससे अधिक) होने की संभावना जताई है।

बिजली-तूफान की चेतावनी

इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ तूफान आने की संभावना है। झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में तूफान का खतरा

उधर मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी मौसम रहेगा। इसकी गति 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। बंगाल की मध्य और उत्तरी खाड़ी के कुछ हिस्सों में 45 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने की संभावना है।

उत्तरी बंगाल की खाड़ी से सटे मध्य के कई हिस्सों में 50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्व-मध्य और निकटवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में 60 किमी प्रति घंटे से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

बीते 24 घंटों में यहां हुई वर्षा

बीते 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में 6, लॉन्ग आइलैंड में 2; पश्चिमी मध्य प्रदेश के खंडवा में 4; केरल और माहे के लोअर शोलायार (त्रिशूर जिला) में 4, उरुमी (कोझिकोड जिला) में 3, थेनमाला (कोल्लम जिला), लाहा (पठानमथिट्टा जिला) और वेल्लाथुवल (इडुक्की जिला) में 2-2; जम्मू और कश्मीर के भद्रवाह में 3; तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के सेलम में 3, के. परमथी में 2; मध्य महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 2; दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के बैंगलोर हिंदुस्तान हवाई अड्डा में 2 और मिजोरम के लेंगपुई में 2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button