Python Rescue Video : अजगर का रेस्क्यू करने पर क्यों उगलवा देते हैं निगला हुआ शिकार..?

Python Rescue Video : दो दिन पहले मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय के समीप ग्राम सोहागपुर में एक विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया गया। उस समय अजगर एक कबर बिज्जू को निगल कर इत्मीनान से बैठा था। वह चूंकि खेत में मौजूद था, इससे भविष्य में बड़ा खतरा बन सकता था।

Python Rescue Video : अजगर का रेस्क्यू करने पर क्यों उगलवा देते हैं निगला हुआ शिकार..?

Python Rescue Video : दो दिन पहले मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय के समीप ग्राम सोहागपुर में एक विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया गया। उस समय अजगर एक कबर बिज्जू को निगल कर इत्मीनान से बैठा था। वह चूंकि खेत में मौजूद था, इससे भविष्य में बड़ा खतरा बन सकता था।

अजगर के खेत में होने की सूचना ग्राम के कपिल बारसकर ने सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र विशाल बरसते पानी में रात 8.30 बजे सोहागपुर पहुंचे और सर्प मित्र अंकित विश्वकर्मा के साथ मिलकर करीब 10 फीट लंबे विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया।

उस समय अजगर कबरबिज्जू के रूप में शिकार निगले हुए था। लिहाजा, सर्प मित्रों ने काफी मशक्कत के बाद पहले उसका वह शिकार पेट से बाहर निकलवाया। इसके बाद उसके अनुकूलित वातावरण में ले जाकर उसे छोड़ा गया।

सर्प मित्र ने बताया इसका विस्तृत कारण

अब सवाल उठता है कि अजगर को बाद में भी छोड़ा ही जाना है। ऐसे में उसने जो शिकार निगला है, वह उसके पेट में ही क्यों नहीं रहने दिया जाता। यह बात अन्य लोगों के मन में भी आ सकती है या पहले भी ऐसे वीडियो देखकर आई होगी। यही कारण है कि हमने इस बारे में जानकारी लेने सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा से चर्चा की।

शिकार निगलने के बाद छा जाती है सुस्ती

उन्होंने इसका कारण बताया कि शिकार को निगलने के बाद अजगर बेहद सुस्त हो जाता है। शिकार जितना बड़ा होगा, अजगर की सुस्ती उतनी ही अधिक होगी। हालांकि पूरी तरह से खुला और आजाद होने से वह शिकार या अपना भोजन पचाने के लिए अपने शरीर की हरकत करवाता रहता है।

Python Rescue Video : अजगर का रेस्क्यू करने पर क्यों उगलवा देते हैं निगला हुआ शिकार..?

कई दिनों में पचाता है निगला हुआ शिकार

खुला रहने पर अजगर पूरी तरह कंफर्ट जोन में होता है। ऐसे में वह शरीर को लंबा-चौड़ा कर सकता है, सिकोड़ सकता है। शिकार की हड्डियों को तोड़ने के लिए वह पेड़ से लिपट कर ताकत भी लगा लेता है। शिकार जितना बड़ा रहता है, उसे पूरी तरह पचाने में अजगर को उतना ही अधिक समय लगता है।

स्वतंत्र रहने पर अजगर नहीं कोई परेशानी

इसके बावजूद वह स्वतंत्र रहता है, इसलिए अपनी शारीरिक क्रियाएं करते रहता है और कुछ दिनों में अपने शिकार को पूरी तरह से हजम कर लेता है। कुल मिलाकर जब तक वह पूरी तरह से आजाद रहता है, तब तक उसे शिकार पचाने में कोई भी दिक्कत नहीं आती है।

शरीर को नहीं कर पाता पूरी तरह एडजस्ट

वहीं दूसरी ओर जब उसका रेस्क्यू किया जाता है, तब वह स्वतंत्र नहीं रह जाता है। उसको पकड़ कर बोरी आदि में भरकर उसे उसके अनुकूलित वातावरण तक ले जाने में कुछ समय तो लगता है। यही वजह है कि पहले उसके द्वारा निगला गया शिकार बाहर उगलवाना पड़ता है।

पकड़े जाने पर नहीं रहता कंफर्ट जोन

रेस्क्यू किए जाने के बाद उसे उस स्थिति में नहीं रखा जा सकता, जैसी स्थिति उसे चाहिए। कुछ समय के लिए वह अपनी शारीरिक गतिविधियां उस तरह नहीं कर सकता, जैसे कि उसके लिए जरुरी है। किसी भी हालत में उस समय उसे बिल्कुल सीधा भी नहीं रखा जा सकता।

रेस्क्यू के बाद बनती है यह परिस्थितियां

रेस्क्यू के बाद उसे बोरी आदि में भरकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाता है। ऐसे में उसका शरीर राउंड शेफ में आ जाता है। हो सकता है उस समय वह सांस न ले पाए, शिकार भीतर कहीं फंस जाएं, उसके शरीर के भीतरी हिस्से में शिकार के कारण गंभीर घाव हो जाएं, यह स्थितियां बन सकती है।

इन हालातों में जा सकती है उनकी जान

इन हालातों में उसकी जान भी जा सकती है। यही कारण है कि रेस्क्यू करने पर हम सबसे पहले यह देखते हैं कि उसने कुछ निगला तो नहीं है। यदि निगला है तो सबसे पहले निगला हुआ उसका शिकार बाहर करते हैं। इसके बाद ही उसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाते हैं, भले ही इसमें कितना ही समय क्यों न लग जाए।

अजगर ही नहीं सांपों के साथ भी यही स्थिति

कई बार अजगर खुद ही यह काम कर देते हैं। इसका कारण है कि रेस्क्यू के दौरान वे भागने का प्रयास भी करते हैं। चूंकि शिकार निगला होने के कारण उनमें चुस्ती नहीं रहती। इसलिए खुद में चुस्ती लाने के लिए वे अपना शिकार खुद ही निगल देते हैं। केवल अजगर ही नहीं बल्कि सांपों का रेस्क्यू करने पर भी निगला हुआ शिकार बाहर उगलवाने की यह प्रक्रिया करनी होती है।

यहाँ देखें अजगर के रेस्क्यू का वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *