Port Blair : मालदीव से भी सुंदर भारत का यह द्वीप, स्वर्ग सा होता एहसास

Port Blair : भारत सरकार ने हाल ही में अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी का नाम बदलकर पोर्ट ब्लेयर से श्री विजयपुरम कर दिया है। इसके चलते यह शहर एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि रमणीय स्थलों की सैर करने के शौकीनों के लिए यह जगह बिल्कुल भी अनजानी नहीं है।

Port Blair : मालदीव से भी सुंदर भारत का यह द्वीप, स्वर्ग सा होता एहसास

Port Blair : भारत सरकार ने हाल ही में अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी का नाम बदलकर पोर्ट ब्लेयर से श्री विजयपुरम कर दिया है। इसके चलते यह शहर एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि रमणीय स्थलों की सैर करने के शौकीनों के लिए यह जगह बिल्कुल भी अनजानी नहीं है।

लोगों का कहना है कि भारत का यह द्वीप और यह शहर देखा जाए तो मालदीव से भी खूबसूरत है। यहां जाने पर बिल्कुल स्वर्ग जैसा एहसास होता है। देखा जाए तो देश में ही घूमने के इच्छुक लोगों के लिए यह एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां जाकर ही ऐसा एहसास हो जाता है जैसे कि हम विदेश में आ गए हो।

यह देख के उन स्थानों में से एक है जो पर्यावरण की दृष्टि से बेहद साफ-सुथरे हैं। यहां का शांत समुद्र तट और नीला पानी, चारों ओर हरियाली खुद इसकी गवाही देती है। पोर्ट ब्लेयर (अब श्री विजयपुरम) में जहां आप समुद्र तटों पर प्रकृति का सानिध्य पा सकते हैं वहीं कई फोटोजेनिक प्लेस भी हैं जहां सुंदर फोटोग्राफी की जा सकती है।

यह तो हुई श्री विजयपुरम की प्राकृतिक सुंदरता की बात। इसके अलावा भी इस शहर में घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। यह स्थान हमें हमारे देश के इतिहास और संस्कृति का आइना भी दिखाते हैं। तो आइएं जानते हैं श्री विजयपुरम के इन प्रमुख स्थानों के बारे में…

सेल्युलर जेल, अटलांटा प्वाइंट

अंग्रेजों ने यहां पर वर्ष 1906 में अटलांटा प्वाइंट पर सेल्युलर जेल बनाई थी। यह तीन मंजिला है। यह जेल भारतीयों के आजादी के संघर्ष का भी प्रतीक है। इस जेल में विनायक दामोदर सावरकर, दीवान सिंह, बटुकेश्वर दत्त जैसे स्वातंत्र्य सेनानियों को लंबे समय तक कैद करके रखा गया था।

सामुद्रिका नेवल मरीन संग्रहालय

पोर्ट ब्लेयर में देखने और घूमने लायक यह भी एक प्रमुख स्थान है। सामुद्रिक नेवल मरीन संग्रहालय में एक इनबिल्ट एक्वेरियम भी है। जिसमें समुद्री पौधों से लेकर कई जीवों तक की प्रजातियां है। संग्रहालय में रखी अन्य कई वस्तुएं भी दर्शनीय है।

द्वीप चिड़िया टापू

पोर्ट ब्लेयर से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित है द्वीप चिड़िया टापू। यह प्राकृतिक नजारों और पशु-पक्षियों से आबाद है। यह स्थान घने जंगलों से घिरा है। जहां पर पक्षियों की कई प्रजातियां देखने को मिलती है। यहां सनसेट का नजारा भी मनमोहक होता है। यह फोटोग्राफी के लिए बेस्ट जगह है।

महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान

पोर्ट ब्लेयर गए और महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान नहीं गए तो फिर आपने क्या देखा। यह जगह भी बेहद सुंदर और आकर्षक है। इसे बंदूर नेशनल पार्क नाम से भी जाना जाता है।

यहां कई खूबसूरत समुद्र जीव देखने को मिलते हैं। इस पार्क को समुद्री जीवों को संरक्षित करने के लिए बनवाया गया है। इस पार्क में स्कूबा डाइविंग, बोटिंग, स्नॉर्कलिंग जैसे एडवेंचर भी कर सकते हैं।

माउंट हैरियट नेशनल पार्क

माउंट हैरियट नेशनल पार्क पोर्ट ब्लेयर से 43 किलोमीटर दूर है। यहां पौधों की अलग-अलग किस्में और पशु-पक्षियों की कई प्रजातियां देखने को मिलेंगी। यहां से भी सनसेट का खूबसूरत नजारा नजर आता है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *