
PM Kisan Yojana : देश के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को किस्तों में राशि दी जाती है। एक साल में 3 किस्त आती है। जिससे किसान को सालाना 6,000 रुपये की राशि मिलती है। 27 जुलाई को सरकार ने 14वीं किस्त और 15 नवंबर को 15वीं किस्त जारी की थी। अब किसानों को 16वीं किस्त का इंतजार है। बता दें कि यह योजना देश के सभी किसानों के लिए शुरू की गई है। अभी भी कई किसान इस स्कीम का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं तो यहां जानें कैसे उठा सकते है आप सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ….
यहां जानिए क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना? (PM Kisan Yojana)
सभी किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए सरकार ने देश में पीएम किसान (PM-Kisan) योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये राशि दी जाती है। यह राशि हर चार महीने में 2000 रुपये की तीन किस्तों में मिलती है। पीएम किसान के अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस स्कीम का लाभ पाने के लिए किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। इसके अलावा उन्हें अपने जमीन का सत्यापन भी करवाना होगा।
- Also Read: Rani Mukherjee : रानी मुखर्जी बोलीं- किसी भी किरदार को निभाने का नहीं अफसोस, लेकिन इस बात का है गम
पीएम किसान की 16वीं किस्त कब आएगी? (PM Kisan Yojana)
इस योजना (PM Kisan Yojana) के अनुसार हर चार महीने में एक किस्त जारी होती है। 15 नवंबर 2023 को किसानों के अकाउंट में 15वीं किस्त आ गई थी। ऐसे में अब उम्मीद है अगले साल 2024 में फरवरी से मार्च के बीच किसानों के अकाउंट में 16वीं किस्त आ जाएगी। फिलहाल, 16वीं किस्त के लिए कोई तारीख तय नहीं है। (PM Kisan Yojana)
पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए जल्दी करें ये काम (PM Kisan Yojana)
ऐसे में आपको योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। ये दोनों ही कार्य योजना में अनिवार्य कर दिए गए हैं। अगर आप इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराते हैं। ऐसे में आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। (PM Kisan Yojana)
पीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें (PM Kisan Yojana)
- आपको पीएम किसान के अधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
- इसके बाद फार्मर कॉर्नर पर जाएं।
- अब आप न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको ग्रामीण किसान पंजीकरण या शहरी किसान पंजीकरण में से एक सेलेक्ट करना है।
- अब आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें, राज्य चुनें और गेट ओटीपी पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करना है।
- अब आप बाकी जानकारियां दर्ज करें।
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आप आधार वेरिफिकेशन करें।
- इसके बाद आपको अपनी जमीन की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके लिए आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करने होगे।
- अब आप सबमिट करें। इस तरह पीएम किसान योजना का सफल रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
- Also Read: Somvar Ka Rashifal Aur Panchang: कन्या राशि वाले आज बरते सावधानी, इन्हें मिलेगी ससुराल से खुशखबरी
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇