▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
नगर के छिंदवाड़ा रोड पर स्थित जलाराम मंदिर के पास 14 सितंबर दिन गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में ताप्ती वार्ड रामनगर निवासी संतोष पिता चंदनराव पहाड़े उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको मुलताई के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल एम्स में रेफर कर दिया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार सुबह उन्होंने भोपाल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
भोपाल में पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिजन मुलताई लेकर पहुंचे और मंगलवार अंत्येष्टि की गई। उनके परिजनों ने बताया कि शराब के नशे में तेज गति से वाहन चला रहे युवक अक्षय की लापरवाही के नतीजतन संतोष की जान चली गई। संतोष टाइल्स लगाने का काम करते थे।
यह थी घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 सितंबर दिन गुरुवार को संतोष मकान मालिक को टाइल्स दिलवाने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक विपरीत दिशा से शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाते हुए आ रहे इंदिरा गांधी वार्ड निवासी अक्षय पुत्र यशवंत उम्र 30 वर्ष ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते उनके सर में गंभीर रूप से चोट आई थी। जिसके बाद लगातार उनकी हालत बिगड़ते चली गई और उनकी मौत हो गई।
- यह भी पढ़ें : ममेरे भाई ने आपसी झगड़े में मारी गोली