NVS Results 2024: नवोदय परीक्षा का रिज़ल्ट कल, इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

NVS Results 2024: Navodaya exam result tomorrow, merit list to be released on this day

NVS Results 2024: जवाहर नवोदय विद्यालयों में वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिले के लिया परीक्षा देने वाले बच्चों और उनके अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा आयोजित चयन परीक्षा (JNVST) के नतीजों (NVS Class 6, 9 Results 2024) को कल जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रवेश परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा एक-दो दिन में यानी बुधवार, 27 मार्च 2024 तक की जा सकती है।

जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट (NVS Results 2024)

एक-दो दिन में परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद NVS द्वारा 6वीं तथा 9वीं कक्षाओं के प्रवेश परीक्षा परिणामों (NVS Class 6, 9 Results 2024) के अंतर्गत दाखिले के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की सूची (Merit List) जारी की जाएगी। इस सूची को समिति द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा। ऐसे में पैरेंट्स को अपने बच्चे का नाम चयन सूची में देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। फिर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में जाना है, जहां पर परिणाम से सम्बन्धित लिंक को एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

20 लाख विद्यार्थियों में से होगा चयन (NVS Results 2024)

देशभर में केंद्रीय विद्यालय में 9वीं की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए एनवीएस द्वारा चयन सूची जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समिति द्वारा 10 फरवरी को आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा में लगभग 20 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

दूसरी तरफ, कक्षा 6 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 4 नवंबर 2023 को आयोजित किया गया था, जबकि दूसरे चरण का आयोजन 20 जनवरी 2024 को किया गया। जिन छात्र-छात्राओं को पहले चरण में उत्तीर्ण घोषित किया गया था, उनके लिए दूसरे चरण में इंटरव्यू, सोशल स्किल्स, पर्सनालिटी टेस्ट का आयोजन किया गया था।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button