
Navratri Special Recipe : शारदीय नवरात्रि (15 अक्टूबर 2023) का शुभारंभ होने जा रहा है। इस नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत का काफी महत्व होता है। कई लोग नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक व्रत रखते हैं। आमतौर पर लोग इन दिनों में सिर्फ़ फलाहार खाते हैं, लेकिन इसके बावजूद यह एक सामान्य खाना हो जाता है। जैसे कि कुट्टू की पूरी, परांठा या साबूदाने की खिचड़ी आदि।
आज हम आपके लिए कुछ अलग और स्वादिष्ट व्रत की रेसिपी लेकर आए हैं- वो है सेब की खीर। ये सेब और दूध से बनी एक स्वादिष्ट मिठाई है, जो पारंपरिक खीर से थोड़ी अलग होती है। सेब की खीर बनाने के लिए सेब को पहले पकाया जाता है और बाद में पकाई हुई दूध की रबड़ी के साथ मिलाया जाता है। आइए जानते है इसको बनाने का आसान तरीका…
- Also Read: Billi Aur Bandar Ka Video: बंदर को हुआ बिल्ली से प्यार, ऐसे करता रहा दुलार, वायरल हुआ क्यूट वीडियो

सामग्री सेब के खीर के लिए (Navratri Special Recipe)
- आधा किलो सेब
- 1 लीटर दूध
- 100 ग्राम शक्कर
- 2 बड़े चम्मच पीसे हुए काजू
- 02 बड़े चम्मच किशमिश
- 1/2 छोटा चम्मच पिस्ता
- 1/2 चम्मच हरी इलाइची पाउडर
- चुटकी भर बेकिंग सोडा
- Also Read: Neha Bhasin Hairstyle : ट्रेंडसेटर नेहा भसीन अपनी पिंक हेयरस्टाइल से फिर एक बार छा गई हैं!

विधि (Navratri Special Recipe)
- सबसे पहले सेब को धोकर छील लें और बीज वाला हिस्सा अलग कर दें।
- इसके बाद सेब का गूदा कद्दूकस कर लें।
- अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबा लें उबाल आने पर उसे चलाएं और तब तक पकाएं, जब तक वह आधा न रह जाए।
- अब दूध में बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- उसके बाद दूध में कद्दूकस किया हुआ सेब डाल दें और चलाते हुए दूध के गाढ़ा होने तक पकाएं।
- खीर के गाढ़ा होने पर उसमें शक्कर और मेवे मिला दें और चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाएं।
- उसके बाद इलायची पाउडर मिला दें और गैस बंद कर दें।
- आपकी सेब की खीर तैयार है।
- Also Read: Optical Illusion: तस्वीर में शेर के अलावा छिपे है और भी जानवर, शातिर दिमाग है तो करें चैलेंज पूरा
खानपान अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇