MSP Gehun Kharidi 2024 : बैतूल। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी प्रारंभ हुए एक सप्ताह बीत गया है। अभी तक कोई भी किसान खरीदी केन्द्र पर उपज लेकर नहीं पहुंचा। खरीदी की रफ्तार इसी तरह से चलती रही तो जिले को मिला टारगेट भी पूरा नहीं होगा। इधर कृषि उपज मंडी में गेहूं की बम्पर आवक हो रही है और खरीदी केन्द्र पर सन्नाटा पसरा है। किसान समर्थन मूल्य में उपज बेचने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बार हजारों किसानों ने समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए पंजीयन तो कराया है, लेकिन उपज बेचने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसका कारण यह है कि समर्थन मूल्य कम हैं, जबकि मंडी में दाम अधिक मिल रहे है।
भुगतान भी हो रहा तत्काल (MSP Gehun Kharidi 2024)
मंडी में दाम अधिक मिलने के साथ-साथ नगद भुगतान भी हो जा रहा है। समर्थन मूल्य में किसानों को समय पर भुगतान नहीं हो पाता है। यही कारण है कि किसान समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के बजाय कृषि मंडी में उपज बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। गुरुवार को भी मंडी में 9024 बोरे गेहूं की आवक हुई।
- यह भी पढ़ें : How to change Name in Voter ID: वोटर आईडी कार्ड में अपने मोबाइल से कर सकते सुधार, यह रही प्रक्रिया
40 किसानों ने बुक किया स्लॉट (MSP Gehun Kharidi 2024)
जानकारी के मुताबिक समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए बहुत कम किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं। जिन किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं, वे भी उपज लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पंचमी के बाद किसान उपज लेकर आ सकते हैं और खरीदी की रफ्तार बढ़ेगी।
जिला आपूर्ति अधिकारी केके टेकाम ने बताया कि समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए अब तक 40 किसानों ने पंजीयन किया है। संभावना है कि अब किसान खरीदी केन्द्रों पर उपज लेकर आएंगे।
जिले में बनाए हैं 60 खरीदी केंद्र (MSP Gehun Kharidi 2024)
समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना सहित अन्य उपज के लिए 60 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। इन सभी 60 केन्द्रों पर अभी सन्नाटा पसरा हुआ है। किसानों की संख्या को देखते हुए खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।
दस केंद्रों को अनुमति का इंतजार (MSP Gehun Kharidi 2024)
इसके अलावा जहां किसानों की संख्या कम है वहां पर खरीदी केन्द्र नहीं बनाए गए है। अभी 10 खरीदी केन्द्रों की अनुमति मिलना बाकी है। इन खरीदी केन्द्रों की अनुमति मिलती है तो कुल खरीदी केन्द्रों की संख्या 70 हो जाएंगी।
- यह भी पढ़ें : Fasal Ka Beemari Se Bachav : आम और अमरूद के सूख रहे हो पेड़ तो उठाएं यह कदम, जरुर मिलेगा लाभ
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇