MPPSC Exam Calendar 2023-24 : वर्ष 2023 में एमपीपीएससी द्वारा आयोजित की जाएगी 9 भर्ती परीक्षाएं, आयोग ने घोषित किया टाइम टेबल, यहां देखें पूरी डिटेल्स

MPPSC Exam Calendar 2023-24 : वर्ष 2023 में एमपीपीएससी द्वारा आयोजित की जाएगी 9 भर्ती परीक्षाएं, आयोग ने घोषित किया टाइम टेबल, यहां देखें पूरी डिटेल्स

MPPSC Exam Calendar 2023-24 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा ने वर्ष 2023 में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। आयोग द्वारा कैलेंडर वर्ष 2023-24 में कुल 9 चयन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इनके लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। इनमें से 6 राज्य सेवा भर्ती परीक्षाएं हैं, वहीं शेष 3 अन्य भर्ती परीक्षाएं हैं। आयोग के उप सचिव द्वारा यह टाइम टेबल 25 नवंबर 2022 को जारी कर दिया गया है।

राज्य सेवा भर्ती परीक्षाएं MPPSC Exam Calendar 2023-24

इसके तहत कुल 6 परीक्षाओं का आयोजन आयोग द्वारा किया जाएगा। इनमें राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021, राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 शामिल हैं।

Join Our Whatsapp Group 1

• राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 : इस परीक्षा के लिए आयोग ने दिनांक 14.11.2019 को विज्ञापन क्रमांक 03/2019 जारी किया था। यह परीक्षा दिनांक 28.01.2023 से 02.02.2023 तक आयोजित की जाएगी।

• राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 : इस परीक्षा के लिए आयोग ने दिनांक 13.11.2019 को विज्ञापन क्रमांक 04/2019 जारी किया था। यह परीक्षा दिनांक 26.02.2023 को आयोजित की जाएगी।

• राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 : इस परीक्षा के लिए आयोग ने दिनांक 28.12.2020 को विज्ञापन क्रमांक 03/2020 जारी किया था। यह परीक्षा दिनांक 16.03.2023 से 21.03.2023 तक आयोजित की जाएगी।

• राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021: इस परीक्षा के लिए आयोग ने दिनांक 28.12.2020 को विज्ञापन क्रमांक 04/2020 जारी किया था। यह परीक्षा दिनांक 16.04.2023 को आयोजित की जाएगी।

• राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 : यह दोनों ही परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 21.05.2023 को ली जाएंगी।

अन्य भर्ती परीक्षाएँ| MPPSC Exam Calander 2023-24 

आयोग द्वारा इस कैलेंडर वर्ष में अन्य 3 भर्ती परीक्षाओं का भी आयोजन किया जाएगा। इनमें राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2022, कम्प्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 और सहायक कुलसचिव परीक्षा 2022 शामिल हैं।

• राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2022 : यह परीक्षा दिनांक 09.04.2023 को आयोजित की जाएगी।

• कम्प्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021: इस परीक्षा के लिए आयोग ने दिनांक 14.12.2021 को विज्ञापन क्रमांक 09/2021 जारी किया था। यह परीक्षा दिनांक 16.04.2023 को आयोजित की जाएगी।

• सहायक कुलसचिव परीक्षा 2022: इस परीक्षा के लिए आयोग ने दिनांक 25.07.2022 को विज्ञापन क्रमांक 04/2022 जारी किया था। यह परीक्षा दिनांक 28.05.2023 को आयोजित की जाएगी।

प्रस्तावित कार्यक्रम में परिवर्तन संभव 

आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही यह स्पष्ट कर दिया है कि इस प्रस्तावित कार्यक्रम में परिस्थितिवश परिवर्तन संभव है। इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक एफ 07-46/2021/आ.प्र./ एक दिनांक 29.09.2022 में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण के संबंध में मान उच्च न्यायालय में दायर याचिका क्रमांक WP5901/2019 एवं अन्य समान याचिकाओं के लंबित होने के कारण परीक्षा परिणाम घोषित करने में हो रही कठिनाई को दृष्टिगत रखते हुए दिए गए दिशानिर्देशों के अनुपालन में विज्ञापित पदों का परीक्षा परिणाम दो भागों (मुख्य भाग एवं प्रावधिक भाग) में घोषित किया जाएगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News