
MP Weather Update : मध्यप्रदेश में अब कड़ाके की ठंड के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आती जा रही है। आलम यह है कि लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा है। ठंड के साथ अब कोहरे का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। (MP Weather Update)
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री राजगढ़ में दर्ज किया गया है। तापमान में अब लगातार गिरावट आने के आसार हैं। (MP Weather Update)
- यह भी पढ़ें : Betul Latest News : ठंड में ठिठुरते लोगों को मिली संवेदना की गर्माहट, वितरित किए गए कंबल
अधिकांश जगह ठिठुर रहे हैं लोग (MP Weather Update)
तापमान में गिरावट के चलते अधिकांश जगह लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। बैतूल का न्यूनतम तापमान 12.0, भोपाल का 11.2, दतिया का 9.5, गुना का 10.2, ग्वालियर का 9.3, नर्मदापुरम का 14.8, इंदौर का 13.8, खंडवा का 12.4, खरगोन का 12.2, पचमढ़ी का 8.4, रायसेन का 9.4, रतलाम 12.2, उज्जैन का 11.0, छिंदवाड़ा का 10.5, जबलपुर का 9.1, खजुराहो का 11.2, मंडला का 9.2, नरसिंहपुर का 14.6, नवेगांव का 8.0, रीवा का 8.6 और सांची का 9.0 डिग्री दर्ज किया है। (MP Weather Update)
कोहरे का भी बरप रहा है कहर (MP Weather Update)
इधर मौसम विभाग ने कुछ जिलों में कल कोहरा जाने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाएगा। (MP Weather Update)
उल्लेखनीय है कि कोहरा छाने के कारण एक ओर जहां फसलों पर असर पड़ रहा है वहीं वाहन दुर्घटनाएं भी हो रही है। बैतूल में भी आज सुबह कोहरे के कारण रास्ता नजर नहीं आने के कारण एक टैंकर पलट गया। इससे पहले एक कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी। (MP Weather Update)
- यह भी पढ़ें : Desi Jugaad: बंदे के इस धांसू जुगाड़ से नल खोलते ही जलने लगा बल्ब, वीडियो देख लोग बोले इलेक्ट्रीशियन से कम नहीं
किस जिले में कैसा रहा तापमान (MP Weather Update)
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान में रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में काफी गिरावट आई है। शेष संभागों के जिलों में हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। (MP Weather Update)
- यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : तुला समेत इन 4 राशि वालों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, यहां देखें आज का पंचाग
न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहा एवं शेष सभी संभागों की जिलों में सामान्य रहा। (MP Weather Update)
- यह भी पढ़ें : UPSC Success Story : किसान के बेटे ने एक-दो नहीं बल्कि तीन बार क्रैक किया UPSC, हिंदी मीडियम के रवि सिहाग ऐसे बने IAS
इसी तरह अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इंदौर, शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा। (MP Weather Update)
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes : क्रिसमस आते ही सभी लोगों में एक ही ख़ुशी छायी रहती है सांता आयेगा, पढ़ें मजेदार जोक्स….
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇
देश–दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com