MP Weather Alert : एमपी में कहीं होगी जोरदार बारिश, कहीं चलेंगे लू के थपेड़े

MP Weather Alert : मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार खराब चल रहा है। मौसम विभाग भोपाल ने अगले 24 घंटों में भी यूं ही स्थिति बनी रहने की भविष्यवाणी की है। विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश जिलों में जहां लू के थपेड़े चलेंगे। वहीं दूसरी ओर दर्जन भर जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग भोपाल ने रविवार को अगले 24 घंटों के लिए बुलेटिन जारी किया है। इसमें 3 जिलों के लिए रेड अलर्ट और आधा दर्जन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर इन जिलों में कहीं-कहीं लू चलने और हल्की वर्षा की चेतावनी दी है। अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जारी बुलेटिन में राजगढ़, धार और रतलाम जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें राजगढ़ जिले में कहीं-कहीं लू चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं धार और रतलाम जिलों में वज्रपात के साथ झंझावत एवं झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही लू और गरम रात की भी चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

इनमें से बड़वानी और इंदौर जिलों में वज्रपात के साथ झंझावत एवं झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। खरगौन जिले में वज्रपात के साथ झंझावत एवं झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

बुरहानपुर और खंडवा जिलों में वज्रपात के साथ झंझावत एवं झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। इन जिलों में जहां कहीं-कहीं वर्षा की चेतावनी दी गई है वहीं लू एवं गरम रात की स्थिति भी रहेगी।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

इनके अलावा अनूपपुर, सिवनी, पांढुर्णा, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होगी वहीं वज्रपात के साथ झंझावत एवं झोंकेदार हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

इन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट (MP Weather Alert)

दर्जन भर से ज्यादा जिलों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अलीराज, झाबुआ, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, शिवपुरी, भिंड, श्योपुरकलां जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा उज्जैन, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में लू और गरम रात का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए लू का यलो अलर्ट (MP Weather Alert)

इनके अलावा करीब डेढ़ दर्जन जिलों के लिए लू और गरम रात का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, हरदा, देवास, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, मैहर में लू चलने की चेतावनी दी है। वहीं दमोह जिले में लू और गरम रात की चेतावनी दी गई है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment