MP Weather Alert : एमपी के कई जिलों में ओलावृष्टि, वज्रपात और भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

MP Weather Alert : मध्यप्रदेश में अभी मौसम का मिजाज सुधरने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि, वज्रपात और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके लिए इन जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 अप्रैल के बाद स्थिति और खराब हो सकती है।

मौसम केंद्र भोपाल ने बुधवार को बुलेटिन जारी किया है। इसमें प्रदेश के अगले 24 घंटे के संभावित मौसम के मिजाज को लेकर चेतावनी दी गई है। इसमें भोपाल, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि व वज्रपात के साथ झंझावत व 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है। विदिशा, जबलपुर और मंडला जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं ओलावृष्टि व वज्रपात के साथ झंझावत व 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है।

इन जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट (MP Weather Alert)

इनके अलावा राजगढ़, हरदा, खंडवा, खरगौन, गुना, शिवपुरी, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, छतरपुर और निवाड़ी जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा वज्रपात के साथ झंझावत और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट (MP Weather Alert)

मौसम विभाग ने बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, टीकमगढ़ और मैहर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा वज्रपात के साथ झंझावत और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है।

इसलिए बनी है यह स्थिति (MP Weather Alert)

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अफगानिस्तान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर मध्य क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के बीच ट्रफ के साथ 66 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है।

इसके साथ ही चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। वहीं माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर इस चक्रवातीय परिसंचरण के लेकर मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी कोंकण होते हुए तटीय कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों तक हवाओं में असतता व्याप्त है।

भविष्य में बनेगी यह स्थिति (MP Weather Alert)

मध्य महाराष्ट्र के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना चक्रवातीय परिसंचरण उपर्युक्त ट्रफ के साथ विलीन हो गया है। वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 अप्रैल से भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment