MP Samachar : इस महीने दो बार मिलेगी लाड़ली बहना योजना की राशि

MP Samachar : मध्यप्रदेश सरकार की लोकप्रिय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 17 वीं किस्त हाल ही में 5 अक्टूबर को लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची थी। इसके अलावा पूरी संभावना है कि इसी अक्टूबर महीने में ही एक और किस्त महिलाओं के खाते में आ जाए। साथ ही शगुन के तौर पर अतिरिक्त राशि भी प्राप्त हो सकती है।

MP Samachar : इस महीने दो बार मिलेगी लाड़ली बहना योजना की राशि

MP Samachar : मध्यप्रदेश सरकार की लोकप्रिय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 17 वीं किस्त हाल ही में 5 अक्टूबर को लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची थी। इसके अलावा पूरी संभावना है कि इसी अक्टूबर महीने में ही एक और किस्त महिलाओं के खाते में आ जाए। साथ ही शगुन के तौर पर अतिरिक्त राशि भी प्राप्त हो सकती है।

यह संभावना इसलिए है क्योंकि अक्टूबर माह की 31 तारीख को दीपावली जैसा सबसे बड़ा त्योहार है। हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है और न ही ऐसा कोई संकेत दिया गया है, लेकिन पूरी संभावना है कि नवंबर महीने की किस्त इस महापर्व के कारण समय से पहले ही ट्रांसफर कर दी जाए।

शगुन के तौर पर दिए थे 250 रुपये

इस साल रक्षाबंधन के त्योहार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को किस्त की राशि के साथ 250 रुपये अतिरिक्त भी शगुन के तौर पर दिए थे। ऐसे में लाड़ली बहनें दीपावली पर्व पर भी यह आस लगा रही है कि दीपावली के पहले उन्हें न केवल अगली किस्त की राशि मिल जाए बल्कि शगुन के तौर पर भी कुछ अतिरिक्त राशि मिले।

दीपावली भारत का सबसे बड़ा त्योहार

गौरतलब है कि दीपावली भारत का सबसे बड़ा त्योहार है। इस पर्व पर नये कपड़े, मिठाई, जेवर, घरेलू कीमती सामान आदि की खूब खरीदी होती है। दीपावली पर्व 31 अक्टूबर को है वहीं 29 अक्टूबर को धनतेरस है। धनतेरस पर तो मुख्य रूप से खरीदी ही की जाती है। इन्हीं सब कारणों से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश सरकार अगली किस्त भी इसी महीने जारी कर देगी।

यह तोहफा भी मिल सकता है

एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि प्रदेश सरकार प्रतिमाह मिलने वाली राशि में इजाफा करके दीपावली पर बड़ा तोहफा भी लाड़ली बहनों को दे सकती है। फिलहाल 1250 रुपये योजना में मिल रहे हैं। इसकी शुरूआत 1000 रुपये से हुई थी। काफी समय से इसमें बढ़ोतरी भी नहीं हुई है। ऐसे में दीपावली पर यह इसे बढ़ाकर बड़ा उपहार भी दिया जा सकता है।

वर्ष 2023 में शुरू हुई थी योजना

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को लागू किए जाने की घोषणा 28 जनवरी 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। उन्होंने यह बात भी कही थी कि योजना की राशि धीरे-धीरे बढ़ा कर 3000 रुपये तक कर दी जाएगी। यही कारण है कि अब इस राशि के बढ़ने का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button