MP Politics News : MP में तीसरे चरण पर वोटिंग जारी, दोपहर तीन बजे तक हुआ 54.09% मतदान

MP Politics News: Voting continues in the third phase in MP, 54.09% voting took place till 3 pm.

भोपाल। MP Politics News देश में आज तीसरे चरण पर वोटिंग जारी है। बता दें कि आज 12 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ प्रमुख राज्यों में 93 सीटें शामिल हैं। लोगों में तीसरे चरण के मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। तपती गर्मी के बीच लोग वोट देने पहुंच रहे हैं।

MP Politics News : मध्यप्रदेश में दोपहर 03 बजे तक 54.09% मतदान हुआ है। वहीं, विदिशा संसदीय क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक 59.87% मतदान हुआ है, जिसमें सांची विधानसभा में 60.05% , इछावर विधानसभा में 64.13%, खातेगांव विधानसभा में 55.81%, बासौदा विधानसभा में 58.21%, बुधनी विधानसभा में 62.92%, भोजपुर विधानसभा में 60.80%, विदिशा विधानसभा में 55.22% और सिलवानी विधानसभा में 61.10% मतदान हुआ है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *