MP News Today : राज्यपाल-मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुईं सारिका घारू

MP News Today : शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों का भविष्य निर्माण थीम पर मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों से मध्यप्रदेश में विज्ञान को विद्यार्थियों के साथ जन-जन तक पहुंचा रहीं सारिका घारू को सम्मानित किया गया।

MP News Today : राज्यपाल-मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुईं सारिका घारू

MP News Today : शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों का भविष्य निर्माण थीम पर मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों से मध्यप्रदेश में विज्ञान को विद्यार्थियों के साथ जन-जन तक पहुंचा रहीं सारिका घारू को सम्मानित किया गया।

इस समारोह में वे राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने के लिये मध्यप्रदेश की ओर से सम्मानित की गई। इस समारोह में प्रदेश के राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के साथ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक जेएन कांसोटिया, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ संजय गोयल, आयुक्त श्रीमती शिल्पा गुप्ता, आदिवासी विकास विभाग प्रमुख सचिव एवं आयुक्त डॉ. ई. रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में किया गया।

सारिका घारू : वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांडिया जिला नर्मदापुरम में माध्यमिक शिक्षक के रूप में कार्यरत सुश्री सारिका घारू विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास को बढ़ावा दे रही हैं। विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने साथ स्कूल से बाहर दूरदराज के क्षेत्र में खगोल वैज्ञानिक जागरूकता के काम करने के आधार पर प्रदेश में खगोलविज्ञान प्रसारक के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई है।

पंद्रह से ज्यादा जिलों में सिकल सेल अभियान

सारिका ने राज्यपाल की पहल पर आरंभ किये गये सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम को अवकाश के समय मध्यप्रदेश के 15 से अधिक आदिवासी बहुल जिलों में करके विवाह पूर्व सिकलसेल कुंडली मिलाने जागरूक किया है।

चार बच्चों को मिला नेशनल अवार्ड

सारिका के मार्गदर्शन में 4 बच्चों को विज्ञान नवाचार के क्षेत्र में नेशनल अवार्ड मिल चुका है। कोविड के समय मध्यप्रदेश के 20 से अधिक जिलों में वैक्सीन के प्रति वैज्ञानिक सोच विकसित करने प्रत्यक्ष जाकर कार्यक्रम किये ।

गीतों से बना रहीं कठिन टॉपिक रोचक

गीतों एवं संगीत का उपयोग करके वे विज्ञान के कठिन टॉपिक को बच्चों के बीच रोचक बना रही हैं। इसके लिये 40 से अधिक टॉपिक पर वीडियो एल्बम भी तैयार किये हैं।

स्वयं के खर्च पर बनाई सुसज्जित प्रयोगशाला

सारिका ने स्वयं की ओर से अपने विद्यालय में दो लाख रूपये से अधिक व्यय करके सुसज्जित प्रयोगशाला तैयार की है जो कि किसी साइंस सेंटर की तरह है। सारिका निर्वाचन जागरूकता के लिये ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में भी कार्य करती आ रही हैं।

अभी तक मिल चुके हैं इतने सम्मान-अवार्ड

सारिका को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का विज्ञान संचार का नेशनल अवार्ड 2017 मिला है जो अब तक प्रदेश के किसी अन्य शिक्षक को प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग का राज्य स्तरीय सम्मान 2022, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद का नवाचारी शिक्षक सम्मान तथा भारत सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग का राष्ट्रपति सम्मान 2023 प्राप्त हो चुका है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button