MP News : किसान भाई के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। मोहन सरकार ने किसान भाई के लिए ई खसरा परियोजना शुरू की है। इस योजना से किसान भाई को खसरा खतौनी निकालने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और किसान भाई को पैसे भी कम लगने वाले है। खसरा खतौनी निकालने के लिए अब आपको सिर्फ 30 रूपये लगने वाले है। तो चलिए जानते है इसके बारे में
किसान के लिए जरूरी होते है खसरा खतौनी
आपको बता दे की खसरा और खतौनी किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं। इसमें आपको भूमि और खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देखने मिल जाती है। पहले किसानों को खसरा-खतौनी की केवल फोटोकॉपी मिलती थी, जिसमें कई बार छेड़छाड़ की संभावना रहती थी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था। कई बार किसानों के साथ धोखाधड़ी भी हो जाती थी। सरकार की इस योजना शुरू होने से अब यह समस्या दूर होने वाली है। आपको व्यवस्थित प्रामाणिक प्रति मिलेंगी।
बिना शुल्क के भी देख सकते है जानकारी
अगर किसान भाई घर बैठे अपने जमींन के बारे में देखना चाहते है तो वह भी घर बैठे देख सकते है। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। बस आपको इसकी आधिकारिक वेब साइट mpbhulekh.gov.in पर जाना होंगा। वहाँ आपको लॉगिन करना होंगा जैसे ही आप लॉगिन करते है आपको अपनी जमींन के बारे में सारी जानकारी देखने मिल जायेंगी।
खास खबरे
- Aaj ka rashifal 14 may: सिंह राशि के लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा दिन, विदेश से मिलेगी खुशखबरी
- CBSE 10th-12th Result 2025: सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी, आयुष ने किया टॉप, शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट
- Colonel Sofia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी से बुरे फंसे मंत्री विजय शाह, क्या लिया जायेगा इस्तीफ़ा?
- Gold Rate today: सुबह उतरी थी सोने की रंगत, शाम को थोड़ी लौटी दमक, खूब इठला रही चांदी
- Aaj ke betul mandi bhav: बैतूल मंडी में आज 13 मई 2025 को कृषि उपजों की आवक और भाव की स्थिति